ताज़ा खबर
Otherराज्य

मध्य रेल के टिकट जांच कर्मचारियों की सतर्कता से लापता नाबालिग बालिका परिवार से मिली

Share

✍️ प्रहरी संवाददाता मुंबई | मध्य रेल के टिकट जांच कर्मचारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से अकोला से लापता हुई एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों से मिलाया गया। घटना 25 अगस्त 2026 की है। ट्रेन संख्या 11404 कोल्हापुर–नागपुर एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक एस. जी. पारटे और यात्रा टिकट निरीक्षक ए. जी. धाडसे को पुलगांव स्टेशन के पास एस. एम. जाधव और एस. पी. देशमुख से बालिका के लापता होने की सूचना मिली थी।

बालिका का फोटो व्हाट्सऐप पर मिलते ही दोनों टिकट जांच कर्मचारियों ने ट्रेन के पीछे वाले सामान्य श्रेणी के कोच में तलाश शुरू की। कुछ ही समय में बालिका उसी कोच में मिल गई। टिकट जांच दल ने नागपुर के वाणिज्यिक नियंत्रण कक्ष को सूचना देकर वर्धा स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की सहायता मांगी। वर्धा पहुंचने पर बालिका को जीआरपी और आरपीएफ कर्मचारियों को सुरक्षित सौंप दिया गया, जिसके बाद उसे माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।


Share

Related posts

शनिवार को हजारों लोगों के बीच हनुमान चालीसा पढ़ेंगे राज ठाकरे

Prem Chand

Lok Sabha Election 2024 : पहली बार गांधी फैमिली ने कांग्रेस को नहीं दिया वोट, जानिए कारण

Prem Chand

जासूसी कांड में वायुसेना के पूर्व अधिकारी की जमानत अर्जी खारिज

Prem Chand

महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026: कोल्हापुर में रिकॉर्ड वोटिंग, मुंबई-ठाणे-कल्याण बेल्ट में सत्ता की निर्णायक परीक्षा

samacharprahari

₹620 करोड़ का चंदा, एक उम्मीदवार और बंद दफ्तर: ‘आम जनमत पार्टी’ के करोड़ों के खेल में जांच एजेंसियों का शिकंजा

samacharprahari

बैंकॉक के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी से तीन की मौत

Prem Chand