ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनिया

रूस का सुखोई-34 फाइटर जेट क्रैश

Share

रिहायशी बिल्डिंग पर गिरा, पांच फ्लोर पूरी तरह आग की चपेट में

मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच लगातार युद्ध जारी है। इस बीच रूस में एक मिलिट्री प्लेन क्रैश हुआ है। यह घटना पश्चिमी रूस के येस्क की है। रूसी सेना का एक विमान बहुमंजिला अपार्टमेंट पर क्रैश हो गया, जिससे पांच फ्लोर आग की चपेट में हैं। पायलट विमान क्रैश होने से कुछ देर पहले ही सुरक्षित निकल गया था।

टास समाचार एजेंसी के मुताबिक, सोमवार की शाम को विमान के धमाके से 9 मंजिला एक इमारत में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और हेलीकॉप्टर इलाके में पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। इस घटना में घायल और मृतकों के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है।


Share

Related posts

रियल एस्टेट क्षेत्र में काले धन का इस्तेमाल घटाः सचिव

Vinay

सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं सिसोदिया : सुप्रीम कोर्ट

Prem Chand

किसानों की आत्महत्या पर छिपाया जा रहा है डेटा: कांग्रेस

samacharprahari

महाराष्ट्र को मिली पहली महिला फाइटर पायलट अंतरा मेहता

samacharprahari

US चुनाव: जीत से एक कदम दूर बाइडेन, ट्रंप बोले- ‘बंद करो गिनती’

samacharprahari

कालाधन के नाम पर बनाई सरकार, अब ब्लैक मनी का कोई रिकॉर्ड नहीं

samacharprahari