ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

मुंबई के पुलिस कमिश्नर बने विवेक फणसलकर

Share

मुंबई। राज्य में राजनीतिक हालात अस्थिर हो गए हैं और इस बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव करते हुए आईपीएस अधिकारी विवेक फणसलकर को मुंबई पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया है। मुंबई के मौजदा पुलिस आयुक्त संजय पांडे का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है।
विवेक फणसलकर 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। मुंबई पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्ति पाने से पहले वह नवी मुंबई और ठाणे के कमिश्नर भी रह चुके हैं।

इसके अलावा, वह फिलहाल पुलिस हाउसिंग एंड वेलफेयर कॉरपोरेशन के डीजी और एमडी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। मुंबई पुलिस आयुक् बनाए जाने के बाद पुलिस हाउसिंग एंड वेलफेयर कॉरपोरेशन पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी 1993 बैच की आईपीएस अर्चना त्यागी को सौंपी गई है।

 


Share

Related posts

शीर्ष सात कंपनियों की बाजार पूंजी 1.62 लाख करोड़ बढ़ी

samacharprahari

14 दिन की न्यायिक हिरासत में गालीबाज त्यागी

samacharprahari

सरकारी बस पलटने से नौ यात्रियों की मौत, 25 घायल

Prem Chand

विजय माल्या प्रत्यर्पण केस: भारत सरकार ने लंदन की अदालतों में झोंके करोड़ों रुपये

samacharprahari

14 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से हुई मौत

Prem Chand

ईडी ने अवंता ग्रुप के प्रमोटर थापर को अरेस्ट किया

Prem Chand