Samachar Prahari
Other

रिश्वतखोरी के आरोप में राजस्व अधिकारी और उसका निजी सहायक गिरफ्तार

Share

मुंबई, 24 मार्च 2022 । महाराष्ट्र के ठाणे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के एक मामले में एक गांव तलाठी और उसके निजी सहायक को गिरफ्तार किया है. एसीबी ने यह जानकारी दी. दरअसल, बाढ़ में अपनी गुमटी गंवाने वाले एक व्यक्ति ने यहां कल्याण शहर के सहद गांव में राजस्व कार्यालय में मुआवजे के लिए आवेदन किया था.

एसीबी के बयान के मुताबिक, राजस्व अधिकारी अमृता प्रमोद बडगुजर और उनके निजी सहायक अनंत भास्कर कांटे ने उस व्यक्ति को मुआवजा दिलवाने के एवज में उससे कथित तौर पर 15 हजार रुपये की मांग की. उस व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत एसीबी की ठाणे इकाई में दर्ज कराई. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी ने जाल बिछाया और सहद के राजस्व कार्यालय में रिश्वत की राशि लेते हुए निजी सहायक को रंगे हाथों पकड़ लिया.


Share

Related posts

अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई थी:कांग्रेस

samacharprahari

पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम के खिलाफ ’63 मून्स’ की शिकायत पर जांच जारी:सीबीआई

samacharprahari

पति ने चोरी का लगाया आरोप तो पत्नी ने सीने में मारी गोली

Prem Chand

Leave a Comment