ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी का खुलासा, कारोबारी गिरफ्तार

Share

केंद्रीय माल एवं सेवा कर आयुक्तालय ने किया 10 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा

मुंबई। केंद्रीय माल एवं सेवा कर (जीएसटी) मुंबई जोन के अधिकारियों ने नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट रैकेट का भंडाफोड़ किया है। केंद्रीय इंटेलिजेंस यूनिट (मुंबई सीजीएसटी जोन) ने नकली इनपुट क्रेडिट रेकैट मामले में एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

मुंबई पश्चिम आयुक्तालय ने 187.20 करोड़ रुपये के नकली आईटीसी का पता लगाया है। पिछले छह महीनों में 13.25 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।

जीएसटी विभाग ने बताया कि मेसर्स नेसिल मेटल डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक को आईटीसी क्लेम मामले में अरेस्ट किया गया है। यह फर्म धातु कबाड़ में व्यापार के लिए जीएसटी के साथ पंजीकृत है। कंपनी ने वास्तविक जीएसटी का भुगतान किए बिना ही फर्जी बिल के आधार पर आईटीसी क्लेम किया।

निदेशक को सीजीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 69 के तहत, धारा 132 के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अपर मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने के बाद कारोबारी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


Share

Related posts

BMC चुनाव 2026: 2017 के आंकड़ों और ‘प्रशासक राज’ के बीच, क्या पहले से तय है मुंबई की बाजी?

samacharprahari

समुद्री डकैती में 26 प्रतिशत की वृद्धि : एमयूआई

samacharprahari

एजीआर बकाये को लेकर सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र का स्पष्टीकरण

samacharprahari

संविधान से ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द हटाने के आरएसएस प्रस्ताव पर माकपा की कड़ी निंदा, विपक्ष ने भी साधा निशाना

samacharprahari

गैंगरेप केस में MLA विजय मिश्रा का पोता गिरफ्तार

samacharprahari

फिंगर प्रिंट के क्लोन से करते थे ठगी

Vinay