ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

‘ब्रेक दि चेन’: पांच चरण में अनलॉक होगा महाराष्ट्र

Share

पहले चरण में ठाणे, नासिक समेत 18 जिलों में हटेगा लॉकडाउन, मुंबई पर 15 जून के बाद फैसला

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद महाराष्ट्र में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने 5 चरणों में प्रदेश को अनलॉक करने की योजना बनाई है। पहले चरण में ठाणे, नासिक, धुले, परभणी, भंडारा, जलगांव और नांदेड समेत 18 जिलों को शुक्रवार से अनलॉक कर दिया जाएगा। फिलहाल मुंबईवासियों को 15 जून तक इंतजार करना होगा। मुंबई को अनलॉक नहीं किया जा रहा है। इस पर फैसला बाद में लिया जाएगा। ‘ब्रेक दि चेन’ के तहत कड़ी पाबंदी में छूट दी जा रही है।

राज्य सरकार ने गुरुवार को अनलॉक को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की है। इसके तहत, जिन शहरों में 25 प्रतिशत से ज्यादा बेड खाली हैं, अभी सिर्फ उन्हें ही लॉकडाउन से राहत मिलेगी। जिन शहरों में पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत है, वहां पर सिनेमा हॉल को भी खोल दिया जाएगा। राज्य के कुल जिलों को 5 लेवल में बांटा गया है। लेवल-5 का मतलब है कि इस लेवल के जिलों में संक्रमण दर काफी कम है। राज्य के अन्य जिलों को लेवल 1, लेवल 2, लेवल 3, लेवल 4 में रखा गया है, जहां संक्रमण दर कम होने पर पाबंदियों में छूट मिलेगी।

बता दें कि देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य के लिए जून महीना पॉजिटिव बदलाव लेकर आया है। राज्य में कोरोना की पहली लहर के दौरान सर्वाधिक एक्टिव केस 3.01 लाख थी। दूसरी लहर में यह आंकड़ा बढ़कर 6.99 लाख तक पहुंच गया। हालांकि जून के पहले दिन राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 2.30 लाख रह गई थी। कोरोना महामारी के पीक के बाद महाराष्ट्र में 23.55 प्रतिशत से कम कोरोना के एक्टिव पेशेंट रह गए हैं।


Share

Related posts

पहलगाम आतंकी हमला: 26 पर्यटकों की मौत, भारतीय मूल के दो विदेशी भी मारे गए

samacharprahari

ईडी ने अवंता ग्रुप के प्रमोटर थापर को अरेस्ट किया

Prem Chand

2015 से पांच साल में 2,264 बार चीनी घुसपैठ

samacharprahari

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा हमला, विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों की मौत

samacharprahari

आईएसआई मार्क के दुरुपयोग के मामले में मुंबई में छापा

Prem Chand

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यहां ED का छापा, बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर भी सर्च ऑपरेशन

Prem Chand