ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

विवाहिता ने बनाया अपनी ही किडनैपिंग का प्लान

Share

मुंबई। ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने अपनी ही किडनैपिंग का प्लान बनाया और मुंबई से भागकर राजस्थान चली गई। यह घटना जोन 12 के तहत आनेवाले समता नगर पुलिस स्टेशन की है। पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय बहु ने अपनी 16 वर्षीय ननद की मदद से फर्जी किडनैपिंग का प्लान बनाया था।

पुलिस के मुताबिक, 23 अप्रैल को समता नगर में रहनेवाले एक बुजुर्ग ने पुलिस स्टेशन में शिकायत लिखाई थी कि उसकी बहु को किसी ने अगवा कर लिया है। लेकिन बुजुर्ग के साथ आई उसकी बेटी के बयानों में विरोधाभास होने पर पुलिस को शक हो गया। ज़ोनल डीसीपी डॉ स्वामी ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की, तो बुजुर्ग की बेटी घबरा गई और उसने अपने भाभी की किडनैपिंग की फर्जी कहानी को विस्तार से बता दिया।

डीसीपी डॉ. स्वामी ने सीनियर पीआई हाके के मार्गदर्शन में एक टीम बनाई और जांच शुरू की। महिला के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस करने पर लोकेशन राजस्थान दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस की एक टीम को राजस्थान रवाना किया गया। सवाई माधोपुर पुलिस की मदद से महिला को पकड़ कर केवल चार घंटे में ही टीम मुंबई लौट आई।

महिला ने बताया कि उसने फिल्मसिटी में काम करनेवाले प्रदीप से लव मैरिज किया था। लेकिन उसके ससुरालवाले इससे नाराज थे। वह उसे हमेशा प्रताड़ित करते थे। इसलिए उसने अपहरण का नाटक रचा।


Share

Related posts

क्रिप्टोकरेंसी पर जल्द से जल्द फैसला लेने के मूड में है सरकार!

Amit Kumar

क्लास-1 अफसर निकले सबसे बड़े घूसखोर; 2025 में 988 गिरफ्तार, नए साल के 21 दिनों में ही 58 भ्रष्टाचारियों पर गिरी ACB की गाज

samacharprahari

नागरिकता नहीं मिलने पर 800 पाकिस्तानी हिंदुओं ने छोड़ा भारत – रिपोर्ट

Prem Chand

मुंबई BJP में बड़ी बगावत, पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी निर्दलीय करेंगे नामांकन

Prem Chand

एचडीआईएल के प्रवर्तकों की 77 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

samacharprahari

कोविड-19 के पहले टीके के मानव परीक्षण करने की अनुमति

samacharprahari