ताज़ा खबर
Otherभारतराज्य

व्यापारी का अपहरण करने के आरोप में चार अरेस्ट

Share

मांगी थी 35 लाख रुपये की फिरौती
अहमदाबाद। गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने कच्छ जिले से एक व्यापारी को कथित रूप से अगवा करने और 35 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के मामले में राजस्थान से चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि सुरेश सोनी (34) और राकेश सोनी (25)को जयपुर से पकड़ा गया, जबकि त्रिलोक चौहान (31) और संदीप सिंह (26) को राजस्थान के अलवर जिले में पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी मनोज अब भी फरार है, वह राजस्थान के सीकर का निवासी है।
एटीएस के अनुसार, पांच व्यक्तियों ने 19 जनवरी की रात बंदूक का भय दिखा कर गांधीधाम के व्यापारी मुकेश अग्रवाल को अगवा कर लिया था और वे उसे राजस्थान ले गये थे। एटीएस के अनुसार, अग्रवाल को सांचोर, जोधपुर रोड और जयपुर में विभिन्न स्थानों पर रखा गया और आरेापी अग्रवाल के रिश्तेदारों से 35 लाख रुपये की फिरौती वसूल करने में कामयाब रहे तथा आरोपियों ने दो दिन बाद उन्हें मुक्त कर दिया। अपहरणकर्ताओं के कब्जे से रिहा होने के बाद अग्रवाल ने गांधीधाम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि आरोपियों ने 60,000 रुपये का उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया।


Share

Related posts

हाफ़िज़ सईद को साढ़े 10 साल क़ैद की सज़ा

samacharprahari

रूस ने यूक्रेन के 150 से अधिक ड्रोन मार गिराए

Prem Chand

हरिद्वार फर्जी कोविड जांच मामले में ईडी का छापा

samacharprahari

हैकर्स के निशाने पर हैं वैक्सीन!

samacharprahari

नोटबंदी से नहीं हुई नकदबंदी! चार गुना ज्यादा कैश जब्त

samacharprahari

भारतीय धनकुबेरों का हवाई सफर होगा कम

Prem Chand