ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एक ट्रक से गोला-बारूद बरामद, 2 गिरफ्तार

Share

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर जवाहर सुरंग के पास एक ट्रक से हथियार और गोला-बारूद बरामद होने के बाद सुरक्षा बलों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ संयुक्त अभियान में कुलगाम जिले में जवाहर सुरंग के पास मंगलवार आधी रात को दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।”

सेना के अधिकारी ने बताया कि कुलगाम जिले में जवाहर सुरंग के पास संयुक्त अभियान चलाया गया था। इस जांच के दौरान सुरक्षा बलों ने दो मैगजीन के साथ एक ए.के. राइफल, तीन मैगजीन तथा एक एम4यूएस कार्बाइन और 12 मैगजीन के साथ छह चीन निर्मित बंदूकें बरामद किया। यह हथियार व गोला बारूद एक ट्रक में छिपा कर रखा गया था जो जम्मू क्षेत्र के अखनूर से घाटी आ रहा था।

 


Share

Related posts

1.34 लाख पर मामले दर्ज, 8 करोड़ का दंड वसूले

samacharprahari

बॉम्बे हाई कोर्ट ने गैंगरेप आरोपियों की सजा को बदला

samacharprahari

गहलोत ने की विधायकों से लोकतंत्र बचाने की अपील

samacharprahari

राम की प्राण प्रतिष्ठा के बीच सरकार ने गन्ना मूल्य में बढ़ाए 20 रुपये, नाखुश किसान करेंगे आंदोलन !

Prem Chand

राजीव गांधी हत्या की दोषी नलिनी ने जेल में किया सुसाइड का प्रयास

samacharprahari

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक

Prem Chand