ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

मुंबई से गोवा का सफर 6 घंटे में होगा तय, NHAI-PWD की देख-रेख में काम जोरों पर

Share

मुंबई, 31 जनवरी 2025 : अभी मुंबई से गोवा जाने में 12 घंटे से अधिक समय लग जाता है, लेकिन जल्द ही यह सफर महज छह घंटे का रह जाएगा। कोंकण एक्सप्रेस के तैयार होने पर यह दूरी तय करने में केवल 6 घंटे लगेंगे।

ताजा अपडेट के अनुसार, गोवा-हाईवे के चौड़ीकरण का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। 466 किमी लंबे इस हाईवे का निर्माण अगले 5 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद यात्रा का समय 12 घंटे से घटकर सिर्फ 6 घंटे रह जाएगा। सरकार ने मई-जून 2025 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की डेडलाइन रखी है। इससे मुंबई से गोवा जाने वाले टूरिस्ट को बड़ी राहत मिलेगी।

निर्माण कार्य में लगी एजेंसियों का दावा है कि यह एक्सप्रेसवे कई मायने में अनूठा होगा। यह हाईवे अमेरिका के कैलिफोर्निया में बने पैसिफिक हाइवे की तर्ज पर बनाया गया है। इस एक्‍सप्रेसवे के निर्माण का काम 14 साल पहले शुरू हुआ था, जो अब पूरा होने के करीब है। परियोजना को लंबे समय से विलंब और बढ़ती लागत का सामना करना पड़ा। शुरुआत में इस परियोजना की अनुमानित लागत 3,500 करोड़ थी, जो अब बढ़कर 7,300 करोड़ तक पहुंच गई है। यह हाइवे मुंबई, नवी मुंबई के पनवेल से शुरू होकर रत्नागिरी से गुजर रहा है। इस हाइवे का 84 किमी लंबा पनवेल-इंदापुर सेक्शन एनएचएआई द्वारा विकसित किया जा रहा है, जबकि शेष हिस्सों का चौड़ीकरण पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है।

मुंबई-गोवा हाईवे का चौड़ीकरण पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। यह न केवल मुंबई और गोवा के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा, बल्कि पश्चिमी तट पर व्यापारिक गतिविधियों को भी तेज करेगा। हाईवे के पूरा होने से यात्रियों और व्यापारियों के लिए यह एक गेम चेंजर साबित होगा। अधिकारियों का कहना है कि मानसून से पहले हाईवे का अधिकांश कार्य पूरा हो जाएगा।


Share

Related posts

दिसंबर में मर चुके आरोपी को जनवरी में जमानत

Prem Chand

वजीरएक्स को ईडी की नोटिस

samacharprahari

जम्मू कश्मीर: आतंकी हमले का खौफ अब तक बीजेपी के 40 नेता दे चुके हैं इस्तीफा

samacharprahari

पुलिस ने आईटी इंजीनियर को बचाया, दो महिलाओं सहित सात गिरफ्तार

Prem Chand

‘नवरत्नों’ की बिक्री से राजकोषीय भरपाई: 12 साल में 5.10 लाख करोड़ से ज्यादा का विनिवेश

samacharprahari

कारोबारी जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Prem Chand