ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

बिना सारथी के 2024 का संग्राम जीतने दिल्ली में मिले विपक्षी नेता

Share

-इंडिया गठबंधन की मीटिंग से पहले कांग्रेस ने बनाई ‘नेशनल अलायंस कमिटी’

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों के नए I.N.D.I.A. गठबंधन की मंगलवार को दिल्ली में चौथी बैठक हुई। लोकसभा चुनाव से पहले की यह आखिरी बैठक है। बताया जा रहा है कि अब शीर्ष स्‍तर की बैठक नहीं होगी, बल्कि अब जो बैठक होगी, वह सिर्फ समन्‍वय के लिए होगी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए समन्वय कमेटी के गठन पर चर्चा हुई। हालांकि इंडिया गठबंधन के लिए किसी चेहरे को लेकर कोई बात नहीं हुई। साथ ही ईवीएम मशीन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। ईवीएम को लेकर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में पहले ही एक कमेटी बनाई जा चुकी है, लेकिन चुनाव आयोग ने अभी तक उन्हें समय नहीं दिया है।

बता दें कि गठबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल में सीट आवंटन को लेकर है। पिछले दिनों विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों पर बीजेपी को जीत मिली है।

बैठक में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, लालू यादव, राहुल गांधी, नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल सहित कई दिग्गज नेता दिल्ली के अशोका होटल में मौजूद थे। पहली तीन बैठकों की तुलना में यह मीटिंग छोटी ही रही। मीटिंग से बाहर निकलने के बाद अखिलेश यादव ने 2024 में बीजेपी को हराने की बात दोहराई। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल ने मीटिंग के बारे में खुलकर बताने की जगह सार्थक बैठक बताया।

अखिलेश यादव ने कहा- हम बीजेपी को हराएंगे

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सभी दल बहुत जल्दी टिकट बांटकर मैदान में जाने के लिए तैयार हैं। बहुत जल्दी सीटें बांटी जाएंगी और हम सब लोग जनता के बीच में दिखाई देंगे। हम बीजेपी को हराएंगे। यूपी में 80 हराएंगे और बीजेपी देश से हट जाएगी।

खरगे और वेणुगोपाल ने खुलकर नहीं बताया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल खुलकर कुछ कहने की स्थिति में नहीं दिखे। खरगे ने कहा कि चौथी बैठक में INDIA गठबंधन के 28 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया और 28 पार्टी के नेताओं ने अपने-अपने विचार रखे। वेणुगोपाल ने कहा कि यह बहुत सफल और सार्थक बैठक रही। मुख्य फोकस सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देना था।

उद्धव ने कहा- गठबंधन के चेहरे पर हो चर्चा

मीडिया को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री चेहरे को लेकर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई न कोई चेहरा होना चाहिए, बिना किसी सारथी के रथ और घोड़े को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता।

कांग्रेस ने गठित की नेशनल अलायंस कमिटी

इंडिया गठबंधन की मीटिंग के पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रीय अघाड़ी समिति का गठन किया है। इसमें पांच वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया, जिसमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, मुकुल वासनिक और मोहन प्रकाश शामिल हैं। समिति का संयोजक मुकुल वासनिक को बनाया गया है। समिति में अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को ऐसे समय में शामिल किया गया है।

 


Share

Related posts

एसबीआई कार्ड और गूगल के बीच साझेदारी

samacharprahari

पाकिस्तान के रावलपिंडी में बम धमाका, 25 घायल

samacharprahari

दुनिया में 66 हजार लोगों के पास है बेशुमार दौलत!

samacharprahari

असहमति को दबाने के लिए आतंकवाद निरोधी कानून का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए: न्यायमूर्ति चंद्रचूड़

samacharprahari

देश में ताकतवर और कमजोर के लिए अलग-अलग कानून व्यवस्थाएं नहीं हो सकतीं

Amit Kumar

हरिदास पट्टी में दबंगई: “सरकार हमारी है, पुलिस जेब में है”

samacharprahari