ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, लोकसभा में कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदा शख्स

Share

अफरा-तफरी के दौरान कई सांसद सदन से बाहर आ गए

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। संसद की कार्यवाही के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गया। शख्स के सदन में कूदते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। संसद के सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को काबू में कर लिया। इस अफरा-तफरी के दौरान कई सांसद सदन से बाहर आ गए। यह मामला ऐसे समय आया है, जब संसद पर हमले की 22वीं बरसी है।

 

सदन की कार्यवाही स्थगित

बुधवार को संसदीय कार्यवाही के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया। एक युवक लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सदन में घुस गया। अफरा-तफरी के बीच सदन के कार्यवाही को 2:00 बजे तक स्थगित कर दिया गया। इससे पहले संसद के बाहर एक महीला और एक पुरुष ने नारेबाजी की थी। दोनों ने रंगीन पटाखे फोड़े थे।

बताया जा रहा है कि इनमें से एक शख्स मराठवाड़ा के लातूर का रहने वाला है।  प्रदर्शनकारी अमोल शिंदे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनमें से दूसरे व्यक्ति का नाम सागर है, जबकि तीसरी युवती नीलम सिंह है। सागर लोकसभा के अंदर कूदा था। इन लोगों ने मैसूर के एक सांसद के नाम पर पास बनवाया था।

 

समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जो भी लोग यहां आते हैं – चाहे वे आगंतुक हों या पत्रकार – वे टैग नहीं लाते। इसलिए मेरा मानना ​​है कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। लोकसभा के अंदर कुछ भी हो सकता था।

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि अचानक करीब 20 साल के दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद पड़े और उनके हाथ में कनस्तर थे। ये कनस्तर पीला धुआं छोड़ रहे थे। उनमें से एक अध्यक्ष की कुर्सी की ओर भागने का प्रयास कर रहा था। वे कुछ नारे लगा रहे थे। धुआं जहरीला हो सकता था। यह विशेषकर 13 दिसंबर को सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है। साल 2001 में संसद पर हमला हुआ था।

 

 

 

 

 

 

 


Share

Related posts

नासा ने पहली बार किसी दूसरे ग्रह पर उड़ाया हेलीकॉप्टर

samacharprahari

बैंकॉक के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी से तीन की मौत

Prem Chand

मणिपुर में तैनात होंगी सीएपीएफ की 90 कंपनियां

Prem Chand

जब परदे के पीछे मिले भारत–इज़रायल, और इंदिरा गांधी ने बना दिया चुनावी मुद्दा

samacharprahari

शिवसेना नेता यशवंत जाधव की IT ने 41 संपत्तियां की जब्त

Prem Chand

फोन टैपिंग मामले में रश्मि शुक्ला से पुलिस स्टेशन में हुई दो घंटे पूछताछ

Prem Chand