Samachar Prahari
Other

मराठा आरक्षण पर मनोज जरांगे का सरकार को डेडलाइन

Share

जालना, 14 अक्टूबर 2023 : महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मनोज जरांगे पाटिल ने फिर से हुंकार भरी है। पाटिल ने रैली में कहा कि मैं आरक्षण से पीछे नहीं हटने की कसम खाता हूं। महाराष्ट्र सरकार के पास अपने वादे पूरे करने के लिए केवल 10 दिन हैं और यदि वह विफल रही तो किसी भी परिणाम के लिए वह जिम्मेदार होगी। जारांगे-पाटिल ने अंतरवली-सारती गांव में मराठों की विशाल भीड़ के सामने कहा कि हम अब और इंतजार नहीं करेंगे। सरकार को हमें कोटा देना ही होगा। मैंने अपना वचन दे दिया है और मैं इसके लिए अपनी जान दे दूंगा। यह या तो मेरी शव यात्रा होगी या मराठा विजय मार्च होगा। जारांगे-पाटिल ने मराठा आरक्षण पर विरोधी रुख अपनाने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) के मंत्री छगन भुजबल और कार्यकर्ता वकील गुणरतन सदावर्ते की भी आलोचना की।


Share

Related posts

अग्नि-4 इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

Vinay

पॉर्न मूवी रैकेट केस में सूरत से एक और गिरफ्तारी

Prem Chand

ईओडब्ल्यू 40 चीनी नागरिकों समेत 150 के खिलाफ मामला दर्ज किया

Prem Chand

Leave a Comment