ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनिया

रूस का सुखोई-34 फाइटर जेट क्रैश

Share

रिहायशी बिल्डिंग पर गिरा, पांच फ्लोर पूरी तरह आग की चपेट में

मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच लगातार युद्ध जारी है। इस बीच रूस में एक मिलिट्री प्लेन क्रैश हुआ है। यह घटना पश्चिमी रूस के येस्क की है। रूसी सेना का एक विमान बहुमंजिला अपार्टमेंट पर क्रैश हो गया, जिससे पांच फ्लोर आग की चपेट में हैं। पायलट विमान क्रैश होने से कुछ देर पहले ही सुरक्षित निकल गया था।

टास समाचार एजेंसी के मुताबिक, सोमवार की शाम को विमान के धमाके से 9 मंजिला एक इमारत में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और हेलीकॉप्टर इलाके में पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। इस घटना में घायल और मृतकों के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है।


Share

Related posts

विद्वेष की राजनीति कर रही है भाजपा : अखिलेश

Prem Chand

भारतीय सेना ने किया QRSAM मिसाइल का छठा सफल परीक्षण

samacharprahari

गंगा पुनरोद्धार: विश्‍व बैंक 40 करोड़ डॉलर उपलब्‍ध कराएगा

samacharprahari

केंद्र का राजकोषीय घाटा वार्षिक लक्ष्य का 8.2 प्रतिशत

samacharprahari

यूपी को चुनावी सौगात, महाराष्ट्र के साथ सौतेला व्यवहार

samacharprahari

पत्नी की सैलरी बराबर तो वह गुजारा भत्ते की हकदार नहींः कोर्ट

samacharprahari