ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारतराज्य

काबुल में 23 रॉकेट हमले, 8 लोगों की मौत व 31 घायल

Share

अमेरिकी के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ का खाड़ी देश का दौरा
अफगान और तालिबान वार्ताकारों के साथ मुलाकात

कतर। अमेरिकी के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ जब कतर के खाड़ी देश के दौरे दौरान अफगान और तालिबान वार्ताकारों के साथ मुलाकात कर रहे, तब उनकी शांति वार्ता में गतिरोध पैदा करने की नीयत से अफगानिस्तान के काबुल में 2 आईईडी विस्फोटों के बाद अलग-अलग हिस्सों में 23 रॉकेट हमले किए गए। इम हमलों में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 31 घायल हो गए।

आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने कहा कि पहले 14 रॉकेट के हमलों की जानकारी दी आई थी। रॉकेट गिरने से पहले शहर के चेहेल सुतून और अर्जान में 2 विस्फोट हुए थे। अब तक किसी भी आतंकी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान ने इसमें अपना हाथ होने से इनकार किया है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में काबुल सहित प्रमुख अफगान शहरों में तालिबान विद्रोहियों और इस्लामिक स्टेट ने कई आतंकी हमले किए हैं ।


अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने दोहा में अफगान सरकार और तालिबान के वार्ताकारों से मुलाकात के बादकहा कि हिंसा बढ़ने के कारण युद्ध ग्रस्त देश में शांति स्थापित करने की कोशिशों को नुकसान पहुंचा है। अमेरिका ने हाल में घोषणा की थी कि वह अगले साल 15 जनवरी तक अफगानिस्तान और इराक में अमेरिकी बलों की संख्या को कम करने की योजना पर काम करेगा। वह दोनों देशों में 2,500-2,500 अमेरिकी फौज की तैनाती करेगा। इस घोषणा के बाद से यह तालिबान और अफगान प्रतिनिधियों के साथ किसी शीर्ष अमेरिकी राजनयिक की पहली वार्ता है। अफगानिस्तान में इस समय अमेरिका के 4,500 से अधिक जवान हैं। पोम्पिओ ने दोहराया कि अफगानिस्तान के लोग 40 साल से युद्ध और रक्तपात सहने के बाद अब शांति एवं सुरक्षा के साथ जीने की उम्मीद करते हैं और वे इसके हकदार हैं।


Share

Related posts

कोविड-19 के पहले टीके के मानव परीक्षण करने की अनुमति

samacharprahari

उठ, आंखें खोल, देख, प्राची दिशा का ललाट सिंदूर रंजित हो उठा…

samacharprahari

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने हिज़बुल कमांडर अशरफ मौलवी समेत 3 आतंकी किए ढेर

Prem Chand

सिमरनजीत और रजनी बने हॉकी टीम के कप्तान

samacharprahari

दिग्गज क्रिकेटरों के ‘लेडीज वर्जन’, डेट पर जाओगे

samacharprahari

एंट्री ऑपरेटर के ठिकानों पर छापेमारी, 500 करोड़ के हवाला रैकेट के सबूत

Girish Chandra