ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

सिंधिया, दिग्गी पहुंचे राज्यसभा

Share

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई, जिसके नतीजे आ गए हैं। बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस को केवल एक ही सीट पर जीत मिली है। हालांकि बीजेपी को दो वोट का नुकसान उठाना पड़ा है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन और गुजरात की चार सीटों के लिए वोट डाले गए।

राज्यसभा की तीन सीटों के लिए कुल 206 विधायकों ने इस चुनाव में अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव नतीजों के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार राज्यसभा जाएंगे। कांग्रेस छोड़ कर आने के बाद बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया था। बीजेपी को चुनाव में 2 वोट का नुकसान हुआ है। एक विधायक ने क्रॉस वोटिंग की है और दूसरे का वोट निरस्त हो गया है। कांग्रेस के सिर्फ एक उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को ही चुनाव में जीत मिली है, जबकि फूल सिंह बरैया चुनाव हार गए हैं।

कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता गंवानी पड़ी थी और राजनीतिक समीकरण बिगड़ गया था। राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए एक उम्मीदवार को 52 वोट चाहिए थे। बीजेपी के पास 107 विधायक हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को 56, दिग्विजय सिंह को 57, सुमेर सिंह को 55, फूल सिंह बरैया को 36 वोट मिले, जबकि 2 वोट रद्द हुए हैं।

इस बीच, गुजरात कांग्रेस ने चुनाव आयोग में एक अर्जी दायर की है। कांग्रेस ने यह अर्जी बीजेपी विधायक केसरी सिंह सोलंकी के वोट को लेकर दायर की है। कांग्रेस ने कहा है कि केसरी सिंह सोलंकी ने प्रॉक्सी वोट डाला था। सोलंकी अस्पताल में भर्ती थे। इसे लेकर ही कांग्रेस ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। कांग्रेस का कहना है कि अगर प्रॉक्सी वोट डालना होता है तो चुनाव आयोग को तीन दिन पहले अर्जी देनी पड़ती है। 24 घंटे के अंदर ये नहीं हो सकता है। कांग्रेस की दूसरी आपत्ति यह थी कि बीजेपी विधायक भूपेन्द्र सिंह चुडासमा के चुनाव को हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया था। ऐसे में भूपेन्द्र वोट कैसे कर सकते हैं।

वहीं, राजस्थान में कांग्रेस को दो सीट और भाजपा को एक सीट पर जीत मिली है। आंध्रप्रदेश से राज्यसभा के चार सीटों पर सत्तारूढ़ वाइएसआर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। झारखंड में जेएमएम और बीजेपी को एक-एक सीट पर जीत हासिल हुई है। जेएमएम उम्मीदवार सीबू सोरेन के पक्ष में 30 वोट पड़े, जबकि बीजेपी उम्मीदवार दीपक प्रकाश को 31 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार को 18 वोटों के साथ हार झेलनी पड़ी।


Share

Related posts

असहमति को दबाने के लिए आतंकवाद निरोधी कानून का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए: न्यायमूर्ति चंद्रचूड़

samacharprahari

एसआईआर पर अखिलेश का हमला-‘देशवासियों के ख़िलाफ़ साज़िश’, भाजपा का पलटवार-‘भय फैलाने की कोशिश’

samacharprahari

20 अमीरों के पास 463 अरब डॉलर की दौलत !

samacharprahari

अलवर गैंगरेप के चार आरोपियों को उम्रकैद

Prem Chand

मिग-21 दुर्घटना में आईएएफ के ग्रुप कैप्टन की मौत

Prem Chand

यूपी में गुंडाराज, अदालत में वकील को मारी गोली

samacharprahari