ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेस

शेयर बाजार : छह महीने में 11 हजार अंक की उछाल, 37 लाख करोड़ पूंजीकरण में बढ़त

Share

मुंबई। पिछले छह महीनों में कोरोना वायरस के कारण भले ही उद्योग के सभी कोर सेक्टर ठप हो गए हों, लेकिन शेयर बाजार का कारोबार तेज रफ्तार से चल रहा है। कोरोना संकट की इस घड़ी में शेयर बाजार ने अब तक 36.62 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया है। पिछले छह महीने से अब तक शेयर बाजार ने 10,953.96 अंकों की उछाल दर्ज हो चुकी है।


बता दें कि 16 मार्च से 20 मार्च के कारोबार सत्र के दौरान शेयर बाजार का मार्केट कैपिटलाइजेशन 116.09 लाख करोड़ रुपए रहा था। इससे पहले वाले सप्ताह में मार्केट कैप 129.26 लाख करोड़ रुपए था।

कोरोना की दस्तक से मार्च के तीसरे कारोबारी सप्ताह के दौरान मार्केट कैप में 13.17 लाख करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन इसके बाद शेयर बाजार में सकारात्मक रूझान दिखाई दिए। हालांकि पिछले छह महीनों में कोरोना वायरस के कारण भले ही उद्योग के सभी कोर सेक्टर ठप हो गए हों, लेकिन शेयर बाजार का कारोबार रफ्तार से चल रहा है। शेयर बाजार में 23 सितंबर को मार्केट कैप बढ़कर 152. 71 लाख करोड़ रुपए हो गया।


बाजार की रिपोर्ट के अनुसार 23 सितंबर को बीएसई सेंसेक्स का सूचकांक 37,668.42 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 19 मार्च 2020 को शेयर बाजार का सूचकांक 26,714.46 अंक तक पहुंचा था। पिछले छह महीने में शेयर बाजार ने 10,953.96 अंकों की उछाल हासिल की है।


Share

Related posts

टीम इंडिया ने 12 साल बाद कटाया फाइनल का टिकट, बने कई रिकॉर्ड

samacharprahari

भारत का सपना चूर, छठी बार कंगारू बना चैंपियन

samacharprahari

वेनेजुएला के बाद भारत पर अमेरिका की टेढ़ी नजर, 500 फीसदी टैरिफ लगाने को तैयार? अगले हफ्ते हो सकता है फैसला

samacharprahari

महाराष्ट्र : गुइलेन-बैरे सिंड्रोम से पहली संदिग्ध मौत, स्वास्थ्य विभाग बोला 16 मरीज वेंटिलेटर पर

Prem Chand

एक मई से एटीएम से पैसा निकालने, बैलेंस चेक करने पर ज्‍यादा लगेगा चार्ज

Prem Chand

उत्तर प्रदेश में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री बिष्ट को लिखा पत्र

samacharprahari