ताज़ा खबर
Other

महिला दिवस पर आधी आबादी के लिए हरसर्किल लॉन्च

Share

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने विशेष तौर पर महिलाओं के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया है। इस डिजिटल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म के जरिए महिलाओं के सशक्ती येकरण व उत्थान पर काम किया जाएगा। नीता अंबानी ने कहा कि सहभागिता, नेटवर्किंग और आपसी सहयोग के लिए ‘हरसर्किल’ प्लेटफॉर्म महिलाओं को एक सुरक्षित माध्यम प्रदान करेगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म HerCircle.in की शुरुआत भारतीय महिलाओं के साथ होगी, लेकिन दुनिया भर की महिलाओं की भागीदारी का रास्ता भी खुला रहेगा। यह एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जो हर उम्र और आर्थिक सामाजिक पृष्ठभूमि वाली महिलाओं की बढ़ती जरूरतों उनकी आकांक्षाओं, महत्वाकांक्षाओं और सपनों को पूरा करेगा। फिटनेस, गर्भ और पेरेंटिंग संबंधी विषयों के लिए एक विशेष ‘हर गुड हैबिट ऐप ट्रैकर’ भी इसमें उपलब्ध होगा।


Share

Related posts

महाराष्ट्र के ठाणे में धारदार हथियार लेकर घूम रहे महिला समेत 5 गिरफ्तार

Prem Chand

स्वर्णमयी हुआ काशी विश्वनाथ मंदिर, 37 किलो सोने से बढ़ी गर्भगृह की चमक

Prem Chand

पुलिस ने आईटी इंजीनियर को बचाया, दो महिलाओं सहित सात गिरफ्तार

Prem Chand

सरकार बदलने पर ही जनता का दुख-दर्द दूर होगा : अखिलेश

Prem Chand

नाबालिग लड़की से गैंग रेप, तीन आरोपी अरेस्ट

samacharprahari

सीट बंटवारे पर माथापच्ची, फिर होगी बैठक

Prem Chand