ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारत

पाक ने पुंछ में सीमावर्ती इलाकों पर की गोलाबारी

Share

जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सीमावर्ती इलाकों पर भारी गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। यह लगातार तीसरा दिन है, जब पाकिस्तानी बलों ने नियंत्रण रेखा के समीपवर्ती इलाकों को निशाना बनाया है। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुंछ जिले के मनकोट में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार के गोले दागकर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया है।” उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

इससे पहले पाकिस्तानी बलों ने गुरुवार को भी नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी और मोर्टार के गोले दागे थे। पाकिस्तान की ओर से पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास मालटी और देगवार सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को भी गोलीबारी की गई थी। राजौरी के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने दो सितंबर को संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया था, जिसमें एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गया था।

 


Share

Related posts

363 सांसदों-विधायकों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

samacharprahari

धर्म कानून से बड़ा नहीं है, ये समझ लें मुसलमान – राज ठाकरे

Prem Chand

क्यूआर कोड वाला पैन कार्ड ला रही सरकार

Prem Chand

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी सोनिया गांधी अगले 6 महीने में चुना जाएगा नया प्रमुख: सूत्र

samacharprahari

35 लाख लोगों का आयकर रिफंड लटका

samacharprahari

पहलगाम अटैक के बाद आतंकियों से मुठभेड़, टॉप लश्कर कमांडर अल्ताफ लाली ढेर

samacharprahari