ताज़ा खबर
OtherPoliticsराज्य

दाऊद का घर छोड़ा, कंगना का तोड़ा: फडणवीस

Share

मुंबई। फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का कार्यालय तोड़े जाने के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि दाऊद का घर तोड़ने के लिए कर्मचारी नहीं है, लेकिन कंगना का घर तोड़ दिया जाता है। उद्धव सरकार को कंगना की बजाय कोरोना पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात बिहार दौरे के लिए रवाना होने से पहले दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार पर कोरोना से नहीं बल्कि कंगना से लड़ने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “कंगना कोई बड़ा मुद्दा नहीं था। इस मामले को बड़ा आपने किया है। किसने उसका मकान तोड़ा? आपने तोड़ा। दाऊद के भिंडी बाजार वाले घर को तोड़ने के आदेश के बाद भी एफिडेविट दिया गया कि उसे तोड़ने के लिए मैनपावर नहीं है। दाऊद का घर तो तोड़ने जाते नहीं, कंगना के घर-दफ्तर को तोड़ने जाते हो।”


फडणवीस ने सीबीआई और एनसीबी की जांच को लेकर कहा कि इससे सुशांत सिंह प्रकरण की सच्चाई सामने आएगी। जिस तरह से ड्रग को लेकर खुलासा हुआ है, उससे पूरे मामले की गहराई तक जाने की जरूरत है।

 


Share

Related posts

राज्य की राजनीति में फिर सक्रिय होंगे नितिन गडकरी

Prem Chand

MGNREGA से NBA तक: मोदी सरकार की ‘नाम बदलो नीति’ पर सियासी घमासान

samacharprahari

बीएसएफ के हथियारों को बाहर बेचते थे, अब गिरफ्तार

samacharprahari

बेहतर प्रशिक्षक होंगे, तो देश में कौशल प्रशिक्षण का काम सफल होगाः नाइक

samacharprahari

धारावी में सिलिंडर ब्लास्ट, 14 लोग गंभीर रूप से झुलसे

Vinay

एनआईए ने छापेमारी के बाद ‘टैल्क मिश्रित मादक पदार्थ’ जब्त किया

samacharprahari