ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनटेकताज़ा खबरदुनियालाइफस्टाइल

टेक्सास: पानी में पाया गया दिमाग खाने वाला अमीबा

Share

अमेरिका में पानी आपूर्ति के नमूनों में पाया गया दिमाग खाने वाला अमीबा
टेक्सास में सप्लाई वॉटर पर लगा बैन

टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास प्रांत के दक्षिण पूर्व हिस्से में वॉटर सप्लाई के दौरान अजीब प्रकार के अमीबा पाए जाने के बाद आठ शहरों के निवासियों को अलर्ट कर दिया गया है। यह अमीबा ब्रेन यानी दिमाग खाने वाला है। वाटर सप्लाई सेंटर के 11 नमूनों में से तीन नमूनों में यह अमीबा पाया गया था।
टेक्सास प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सभी लोगों को संभल कर रहना चाहिए, अन्यथा यह तबाही ला सकता है। पानी की आपूर्ति में नाइगेलेरिया फाउलेरी यानी दिमाग खाने वाला अमीबा मौजूद है, इसलिए इसका इस्तेमाल तत्काल बंद कर दें। हालांकि अमेरिका में साल 2009 से 2018 के दौरान कुल 34 केस सामने आए थे।

यहां पाए जा सकते हैं दिमाग खाने वाले अमीबा
निवासियों को आगाह करते हुए टेक्सास कमीशन ने पर्यावरण गुणवत्ता के आधार पर वॉटर एडवाइजरी जारी की है। एडवायजरी में यह कहा गया है टेक्सास कमीशन पर्यावरण गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए ब्राजोस्पोर्ट वॉटर अथॉरिटी के साथ मिलकर जल्द से जल्द पानी की मौजूदा समस्या को हल करने में जुटा है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के अनुसार दिमाग खाने वाला यह अमीबा आमतौर पर मिट्टी, गर्म पानी के कुंड, नदी और गर्म झरनों में पाए जाते हैं। यह अमीबा सफाई की कमी रखने वाले स्वीमिंग पूल में भी मिल सकते हैं। इसके अलावा यह अमीबा औद्योगिक प्लांट से निकलने वाले गर्म पानी में भी पाए जाते हैं।

पानी ना इस्तेमाल करने की दी गई सलाह
पानी नहीं इस्तेमाल करने की एडवायजरी लेक जैकसन, फ्रीपोर्ट, ऐंगलटन, ब्राजोरिया, रिचवुड, आयस्टर क्रीक, क्लूट और रोजनबर्ग इलाके के लिए जारी की गई है। टेक्सास प्रांत के डाउ कैमिकल प्लांट और क्लेमेंस और वायने स्कॉट टेक्सास डिपार्ट के क्रिमिनल जस्टिस में पानी की गुणवत्ता को सुधारने की एडवायजरी जारी की गई है। अमीबा युक्त पानी के इस्तेमाल से आपदा की संभावना लेक जैकसन इलाके में जारी किया गया है।


Share

Related posts

घर चलाने के लिए भारतीय परिवारों ने अब तक 5,300 टन सोना गिरवी रखा

Prem Chand

पाबंदियों से अप्रैल में 75 लाख नौकरियां गईं

samacharprahari

शिवसेना विवाद: SC की फटकार के बाद 13 अक्टूबर को करेंगे सुनवाई स्पीकर

samacharprahari

जातीय जनगणना नहीं होने पर जनगणना का होगा बहिष्कारः लालू

Vinay

दो वर्षों में ऑनलाइन फ्रॉड बेतहाशा बढ़े

samacharprahari

भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत होकर उभरेगी

samacharprahari