ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

चालू वित्त वर्ष में भी जीडीपी रहेगी निगेटिव : सीतारमण

Share

सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर में गिरावट या शून्य के करीब रहने का अनुमान

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अर्थव्यवस्था में अब सुधार के संकेत दिखने लगे हैं। हालांकि, चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर में गिरावट जारी रहेगी या फिर शून्य के करीब रहेगी। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की जबर्दस्त गिरावट आई है, जिससे पूरे वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी की वृद्धि दर नकारात्मक या शून्य के करीब रहेगी।

सेरा वीक के भारत ऊर्जा मंच को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि सरकार ने कोरोना वायरस महामारी की वजह से 25 मार्च से सख्त ‘लॉकडाउन’ लगाया था। लोगों के जीवन को बचाना ज्यादा जरूरी था। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से ही हम महामारी से निपटने के लिए तैयारियां कर सके। वित्त मंत्री ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को खोले जाने के साथ वृहद आर्थिक संकेतकों में सुधार दिखाई दे रहा है।

सीतारमण ने कहा कि त्योहारी सीजन से अर्थव्यवस्था को और रफ्तार मिलने की उम्मीद है। इससे चालू वित्त वर्ष की तीसरी और चौथी तिमाही में वृद्धि दर सकारात्मक रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी की वृद्धि दर नकारात्मक या शून्य के करीब रहेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि अगले वित्त वर्ष से वृद्धि दर में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का जोर सार्वजनिक खर्च के जरिये आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर है।

 


Share

Related posts

सैफ अली पर हमला हिंदू-मुस्लिम नहीं है, कानून व्यवस्था का मुद्दा है – नाना पटोले

Prem Chand

चाबहार प्रोजेक्ट में भारत को झटका, ईरान को नहीं चाहिए भारत की मदद

samacharprahari

शादी से इनकार करना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं… सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

Prem Chand

वैक्सीन की दोनों खुराक लेनेवालों को मिलेगी लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति!

Prem Chand

नवी मुंबई के पवने में भीषण आग, 20 दमकल की गाड़ियां मौके पर

Prem Chand

31 मार्च 2025 तक लोगों को फ्री में मिलेगी बिजली : दिल्ली सरकार

Prem Chand