ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

कानपुर के दो सिपाही छेड़छाड़ में सस्पेंड

Share

कानपुर में पुलिस का अजब नाटक, होम क्वारंटीन के बाद भी सिपाही कर रहे थे छेड़छाड़

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की पुलिस अपने कारनामों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। पुलिस की एक और करतूत सामने आई है। मामला सामने आने के बाद स्वरूप नगर थाने के दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि कानपुर के स्वरूप नगर थाने के दो सिपाहियों को होम क्वारंटीन किया था। दोनों सिपाही कोविड-19 प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए, आर्यनगर स्थित स्पा सेंटर पहुंचे और संचालिका के साथ छेड़छाड़ की। इसके अलावा पुलिसकर्मियों ने स्पा सेंटर में मौजूद एक शख्स से धक्का-मुक्की व मारपीट भी की। यह घटना 28 जुलाई की बताई जा रही है।

वायरल हुआ वीडियो
शनिवार देर रात सिपाहियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए दोनों सिपाहियों अंकित कुमार और सुशील कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इस पूरे मामले की जांच एसपी वेस्ट अनिल कुमार को सौंपी है।

महामारी ऐक्ट का किया उल्लंघन
एक संक्रमित के संपर्क में आने की वजह से दोनों सिपाहियों को होम क्वारंटीन किया गया था। सूत्रों के मुताबिक ये दोनों सिपाही सिर्फ अधिकारियों की नजरों में क्वारंटीन थे। शाम होते ही दोनों सिपाही मुंह में मास्क लगाकर घूमते थे। दोनों सिपाहियों ने महामारी ऐक्ट का उल्लंघन किया है। फिलहाल एसपी वेस्ट इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Share

Related posts

चुनाव खत्म होते ही बढ़ा पेट्रोल डीजल के दाम

samacharprahari

नहीं देना होगा लोन के ब्याज पर ब्याज, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा

samacharprahari

मुंबई के पूर्व मेयर विश्वास महादेश्वर सहित चार गिरफ्तार

Prem Chand

प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किसानों को बना सकता है समृद्ध: मुख्यमंत्री ठाकरे

Prem Chand

यूपी में 522 शहरी निकायों में बदलेगा मेयर और चेयरमैन पद का आरक्षण!

Prem Chand

धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों का “घंटानाद आंदोलन”

samacharprahari