ताज़ा खबर
Top 10

जैसलमेर में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तेजस क्रैश, पायलट सुरक्षित

Share

 

डिजिटल न्यूज डेस्क, जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस मंगलवार को एक परिचालन प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कैश होने से पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया था। घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। हादसे के दौरान पोकरण में हो रहे अभ्यास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के सीएम भजनलाल सहित तमाम नेता और सेना के बड़े अधिकारी मौजूद थे।

 

विमान का ब्लैक बॉक्स मिला :

एयरफोर्स के अधिकारियों के अनुसार, पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास में शामिल होने के बाद तेजस जैसलमेर के एयरफोर्स स्टेशन लौट रहा था। लेकिन एयरफोर्स स्टेशन की हवाई पट्टी से डेढ़ किलोमीटर पहले ही यह क्रैश हो गया। सूत्रों ने बताया कि इस विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। उसे हेलीकॉप्टर से जांच के लिए भेजा गया है।

 

 

 


Share

Related posts

दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग ‘अटल टनल’ देश को समर्पित

samacharprahari

ईडी ने अटैच की 4109 करोड़ की संपत्ति

samacharprahari

राणा कपूर के बैंक, डीमैट अकाउंट होंगे कुर्क

samacharprahari

ईडी ने कुर्क की बायोटेक मामले में चार लोगों की संपत्ति

samacharprahari

टी10 क्रिकेट लीग: 9 गेंद में फिफ्टी, दिल्ली बुल्स ने मराठा अरेबियंस को हराया

samacharprahari

दूरसंचार ग्राहकों पर पड़ेगी AGR की मार! कंपनियां बढ़ा सकती हैं मोबाइल टैरिफ 

samacharprahari