ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

महाकुंभ में फिर आग लगी, कई पंडाल जले: दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं, भीड़ को हटाया गया

Share

आग लगने की तीसरी घटना, कोई जनहानि नहीं

डिजिटल न्यूज डेस्क, प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ के शंकराचार्य मार्ग के सेक्टर 18 में आग लग गई। इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं जिन्होंने आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना पीपा पुल संख्या 18 के पास घटी। मौके पर आरएएफ, यूपी पुलिस और दमकल ने पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। आग सेक्टर 18, शंकराचार्य मार्ग पर हरिहरानंद कैंप में लगी।

कुम्भ मेला प्राधिकरण का कहना है कि कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 18 मे घटित अग्नि दुर्घटना को दमकल विभाग की टीम द्वारा त्वरित रूप से नियंत्रित कर लिया गया है। उपरोक्त घटना मे कोई जनहानि नहीं हुई है न ही कोई घायल हुआ है। भीड़ को मौके से हटाया जा रहा है। चारों तरफ बैरिकेडिंग की जा रही है। हालांकि, आग किस वजह से लगी। अभी तक क्लियर नहीं हो पाया है।

महाकुंभ में आग लगने की घटनाएं पहले भी सामने आई है। इससे पहले 30 जनवरी को सेक्टर-22 में भी कई पंडालों में आग लगी थी। इसकी चपेट में आने से 15 टेंट जलकर खाक हो गए थे। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, 19 जनवरी को महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 से आगजनी की घटना सामने आई थी। इस दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था। उस वक्त 180 कॉटेज जल गए थे।

 


Share

Related posts

सुप्रीम कोर्ट नाराज, लगाया एक -एक लाख का जुर्माना

samacharprahari

बदलापुर से कर्जत तक तीसरी और चौथी रेलवे लाइन का निर्माण जल्द

Prem Chand

मुंबई के स्कूल में लगी भयानक आग, सुनाई दी विस्फोट की आवाज

samacharprahari

बाबरी विध्वंस केसः सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 30 सितंबर तक फैसला सुनाए सीबीआई कोर्ट

samacharprahari

अग्नि-4 इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

Vinay

चीन की सेना में बड़ा बदलाव, बनाई स्पेशल सैन्य यूनिट

Prem Chand