ताज़ा खबर
OtherTop 10राज्य

सड़क हादसे में चार की मौत, कार के उड़े परखच्चे

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कार सवार युवक कोरबा के निवासी थे।
पुलिस ने बताया कि रतनपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क किनारी खड़ी एक ट्रेलर से तेज रफ्तार कार पीछे से जा टकराई।

इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार एक महिला गंभीर रूप से जख्मी है, जबकि चार लोगों की मौत हो गई।

रतनपुर पुलिस स्टेशन प्रभारी शांत कुमार साहू ने बताया कि कार में सवार हिमांशु सिंह, सूरज राठौर और अक्षय दुबे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, इंदु ठाकुर और तान्या गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को एसआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इंदु ठाकुर ने भी दम तोड़ दिया।


Share

Related posts

रिश्वत मामले में CBFC अधिकारी सहित 3 के खिलाफ केस दर्ज

samacharprahari

सरकारी धन के ‘गबन’ का पर्दाफाश!

samacharprahari

बिग बुल राकेश झुनझुनवाला का निधन

samacharprahari

हमारी सरकार बनेगी किसानों की आवाज़: राहुल गांधी

Prem Chand

कांग्रेस के लिए गेमचेंजिंग होगा जातीय जनगणना का मुद्दा

Prem Chand

नया निवेश नहीं मिला, तो अगले दो साल में बैंकों की पूंजी घटेगी : मूडीज

samacharprahari