Samachar Prahari
Otherताज़ा खबरराज्य

सांगली में एक ही परिवार के 9 लोगों का शव मिला

Share

सांगली। महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक ही परिवार के 9 सदस्यों की लाश बरामद होने से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू किया है। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आ पाया है कि यह सामूहिक आत्महत्या है या फिर इन सभी 9 लोगों की हत्या की गई है।
सांगली के एसपी दीक्षित गेडम, सब डिविजन एसपी अशोक विरकार और पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रकांत बेंडारे मौके पर पहुंचे। घर में हमें 9 लोगों के शव मिले हैं। इनमें से तीन शव एक घर में और 6 शव एक दूसरे घर में मिले।
गेडम ने बताया कि माणिक वनमोरे और पोपट वनमोरे नामक दो सगे भाइयों का पूरा परिवार मृत पाया गया। छानबीन में किसी के शरीर पर जख्म का कोई निशान नहीं पाया गया। घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।


Share

Related posts

भाजपा-शिंदे गुट ने शुरू किया महाराष्ट्र में ‘मिशन 48’

samacharprahari

राजनीति में दोस्त और दुश्मन नहीं होते…

samacharprahari

जैसलमेर में जासूसी का पर्दाफाश: DRDO गेस्ट हाउस में काम करने वाला मैनेजर पकड़ा गया

samacharprahari

Leave a Comment