ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

पुणे में 300 करोड़ रुपये की बिटकॉइन के लिए अपहरण

Share

पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार, साइबर क्राइम का एक पुलिसकर्मी था मास्टरमाइंड

मुंबई। क्रिप्टोकरेंसी की बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब लोगों की किडनैपिंग भी होने लगी है। पिंपरी चिंचवड़ (पुणे) में एक युवक के अपहरण मामले में एक पुलिस कांस्टेबल समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने 300 करोड़ रुपये की बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी की जबरन वसूली के लिए युवक का अपहरण किया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी मास्टरमाइंड पुलिसकर्मी ने साइबर क्राइम डिटेक्शन की ट्रेनिंग ली थी। इन लोगों को पता चला था कि युवक विनय नाइक के पास बड़ी मात्रा में बिटकॉइन है।

इसके बाद आऱोपियों ने उसका अपहरण करने के बाद आठ लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। मामला सामने आने के बाद आरोपियों ने उस युवक को छोड़ दिया।

जांच अधिकारी का कहना है कि इस मामले में पुलिस कांस्टेबल तुकाराम खंडारे के साथ सुनील राम शिंदे, वसंत श्याम चव्हाण, फ्रान्सिस टिमोटी डिसूजा, मयूर महेंद्र शिर्के, प्रदीप काशीनाथ काटे, संजय उर्फ निकी राजेश बंसल और शिरीष चंद्रकांत खोत को गिरफ्तार किया गया है।

खंडारे पुणे साइबर क्राइम सेल के साथ काम कर चुका है। इसी दौरान उसे पता चला कि विनय नाइक के पास 300 करोड़ रुपये की बिटकॉइन है। इसके बाद ही नाइक को किडनैप करने का प्लान बनाया गया।


Share

Related posts

सैनिकों की सैलरी से भी गए पीएम केअर्स में पैसे, सुरक्षा बलों ने दिए 203 करोड़

samacharprahari

ब्रिटेन की कमान संभालेंगी लिज़ ट्रस

samacharprahari

पूर्व होम मिनिस्टर के घर-ऑफिस पर सीबीआई का छापा

samacharprahari

एमएलए को ‘विकास’ के लिए मिलेंगे 4-4 करोड़ रुपये

samacharprahari

जीआईएस में शामिल होने मुंबई पहुचें सीएम योगी

Prem Chand

बच्ची से रेप के जुर्म में बुजुर्ग को तीन साल की सजा

Prem Chand