ताज़ा खबर
Otherराज्य

नशे की खेती करने वाले चार गिरफ्तार

Share

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में अफीम की खेती करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार कि है। मनातू पुलिस स्टेशन के अधिकारी संतोष सिंह ने कहा कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान सुरेश सिंह, मुनरिक सिंह, विजय सिंह और परमेश्वर सिंह के रूप में हुई है। सभी आरोपी केडल गांव के निवासी हैं। पलामू जिले के केडल के जंगल में अफीम की खेती करने के आरोप में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। सभी के खिलाफ वन कानून और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुछ दिनों पहले भी अफीम की खेती करने के आरोप में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ग्रामीण अफीम उगाते हैं और उसे नक्सलियों को बेचते हैं। नक्सली इसे पैसा कमाने के लिए खुले बाजार में बेचते हैं। अफीम की खेती से उत्पन्न धन का उपयोग हथियारों की खरीद के लिए किया जाता है।


Share

Related posts

IND vs SL: श्रीलंका को 302 रनों से हराकर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, मोहम्मद शमी ने झटके 5 विकेट

samacharprahari

पीएमसी बैंक के डायरेक्टर बॉर्डर से गिरफ्तार

samacharprahari

अरविंद केजरीवाल को ईडी का बुलावा, 18 जनवरी को होना पड़ेगा पेश

samacharprahari

मायानगरी अब नाबालिग लड़कियों के लिए असुरक्षित!

samacharprahari

रंजीत कोहली को आजीवन कारावास, मां को 10 साल की सजा

Prem Chand

कानपुर के दो सिपाही छेड़छाड़ में सस्पेंड

samacharprahari