Samachar Prahari
OtherPolitics

सी-विजिल ऐप पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज

Share

राज्य भर से 420 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें से 414 का निपटारा हो गया

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, मुंबई। राज्य में विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए 15 अक्टूबर 2024 को आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य भर में 15 से 18 अक्टूबर के दौरान सी-विजिल ऐप पर कुल 420 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 414 शिकायतों का निपटारा चुनाव आयोग द्वारा कर दिया गया है। इनमें से 256 शिकायतों का निपटारा 100 मिनट के अंदर ही कर दिया गया। ठाणे जिले ने राज्य में सबसे अधिक शिकायतों का निवारण किया है। विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से राज्य में अब तक कुल 1064 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।


Share

Related posts

पर्सनल गारंटी की साख तार-तार, NCLT के फैसले से समूचे बैंकिंग तंत्र में खतरे की घंटी

samacharprahari

छात्रा से छेड़खानी पर स्कूल टीचर गिरफ्तार

Prem Chand

ED की बड़ी कार्रवाई: अवैध सट्टेबाज़ी केस में 7.93 करोड़ की संपत्ति कुर्क, कई सेलिब्रिटी घेरे में

Prem Chand

Leave a Comment