ताज़ा खबर
Politics

31 मार्च 2025 तक लोगों को फ्री में मिलेगी बिजली : दिल्ली सरकार

Share

प्रहरी सवांददाता, नई दिल्ली, ०७/०३/२०२४ । लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली की आप सरकार ने प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत दी है। मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि मुफ्त बिजली बिल और साल 2024-2025 में भी दिल्ली की जनता के लिए पहले की तरह सब्सिडी जारी रहेगी।’ वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा आपकी जीरो पॉवर कट और फ्री बिजली 31 मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दी गयी है। इसमें वकील भाइयों के चैम्बर की भी फ्री बिजली शामिल है। बिजली सब्सिडी को लेकर कई लोगों के मन में संशय था – अगले साल मिलेगी, नहीं मिलेगी? मैं आपको बता दूं कि इन लोगों ने तो इसे रोकने की पूरी कोशिश की। लेकिन आपके बेटे ने ये काम भी करवा ही लिया। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि 24 घंटे बिजली और फ्री बिजली केवल दिल्ली और पंजाब में मिलती है। बाक़ी पूरे देश में लंबे लंबे पावर कट लगते हैं और हज़ारों रुपये के बिजली बिल भरने पड़ते हैं। क्योंकि दिल्ली में ईमानदार और पढ़े लिखे लोगों की सरकार है।’ दिल्ली में सालाना लगभग 3500 करोड रुपए का खर्चा बिजली सब्सिडी पर आता है।


Share

Related posts

दाभोलकर हत्याकांड के आरोपी को जमानत

Prem Chand

ईरान-इजरायल युद्ध से शेयर बाजार में हाहाकार, 2.4 लाख करोड़ स्वाहा

samacharprahari

ट्रेन में फायरिंग का आरोपी जवान मेंटली ठीक था:चार्जशीट में खुलासा

samacharprahari

पीएम के बांग्लादेश दौरे के बाद हिंदू मंदिरों पर हमला, भड़की हिंसा

samacharprahari

15 करोड़ बच्चे एवं युवा देश की औपचारिक शिक्षा व्यवस्था से बाहर

samacharprahari

भगोड़े मोदी को बड़ा झटका, दिवालिया अदालत में अपील खारिज

samacharprahari