ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

मेडिकल कॉलेज में बेटी के दाखिले के लिए डॉक्टर से 41 लाख की ठगी

Share

पुणे की डॉक्टर ने ठगों को दिए थे बेटी को डॉक्टर बनवाने की कीमत, ठगे जाने से हुआ खुलासा

मुंबई। नागपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के लिए पुणे की एक डॉक्टर से 41 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, ठगी की यह घटना सितंबर 2019 से दिसंबर 2020 के दौरान घटी। पुणे निवासी शिकायत कर्ता पेशे से डॉक्टर हैं। डॉ शिल्पा ढेकले (44) ने घटना की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बेटी का दाखिला शासकीय मेडिकल कॉलेज नागपुर में कराने के लिए सचिन कश्यप, श्रीकांत, चंद्रशेखर आत्राम और साखरे नाम के व्यक्तियों को 41 लाख रुपये दिए थे। इन व्यक्तियों ने उनकी बेटी का दाखिला मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में कराने का वादा किया था।

शिकायत के आधार पर अजनी पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर धाराएं 420, 406 और 34 लगाई गई हैं। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।


Share

Related posts

गोंडा एसिड अटैक: आरोपी की मां बोली- घर से उठाकर पुलिस ने मारी गोली

samacharprahari

ईडी की हिरासत में बिल्डर का बेटा

Aditya Kumar

दोस्त के तिलक में गए थे बिहार, बदमाशों ने किया अगवा और मांगी 15 लाख की रंगदारी

samacharprahari

मिनिमम बैलेंस ना रखने पर भी बैंक की बंपर कमाई

Amit Kumar

रेल मंत्री ने रेलवे की मानसून की तैयारियों की समीक्षा की

samacharprahari

पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

Prem Chand