ताज़ा खबर
OtherTop 10भारतराज्य

महाजेनको संयंत्र हादसे में दो कर्मियों की मौत

Share

नागपुर। महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी (महाजेनको) के यहां खापरखेड़ा संयंत्र में बुधवार देर रात एक ‘स्टेकर रिक्लेमर मशीन’ के केबिन के गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। यह हादसा देर रात एक बजकर 50 मिनट पर हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि मशीन का केबिन असंतुलित होने के बाद गिर गया, जिसके कारण मशीन चला रहे दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान महाजेनको के कर्मी संतोष मेशराम (30) और संविदा पर काम करने वाले प्रवीण शेंदे (35) के रूप में की गई है।
संयंत्र के मुख्य अभियंता राजू घुगे ने कहा कि बिजली कंपनी मृतकों के परिवारों को मुआवजा देगी और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगी कि इस तरह की घटना दोबारा न हो। बिजली कंपनी ने इस हादसे के बाद तीन ऑपरेशन इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


Share

Related posts

भारत ने कहा- केयर्न टैक्स विवाद में मध्यस्थता स्वीकार नहीं

samacharprahari

किराना और मेडिकल दुकानों पर भी मिलेगा पैन कार्ड

samacharprahari

धोखाधड़ी करने के जुर्म में भारतीय को नौ साल की जेल

samacharprahari

नाबालिग का अपहरण के बाद बलात्कार, आठ गिरफ्तार

Prem Chand

भारत ने घातक मिसाइल का एक और सफल परीक्षण किया, 80 KM तक सतह से हवा में करेगी अटैक

samacharprahari

Covishield और Covaxin के दाम घटे, अब 225 रुपए में लगेगा टीका

Prem Chand