ताज़ा खबर
Other

बाला साहेब के भोलेपन पर बीजेपी ने उन्हें हमेशा धोखा दिया है – उद्धव ठाकरे

Share

मुंबई, 1 मई 2022 । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि उन्होंने देखा है कि भाजपा ने उनके ‘‘भोले-भाले’’ पिता और शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के साथ धोखा किया इसलिए वह खुद इस पार्टी के साथ चतुराई से पेश आते हैं और ‘हिंदुत्व की आड़ में उसके खेल’ को अनदेखा नहीं कर सकते. मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष और अपने से अलग रह रहे चचेरे भाई राज ठाकरे पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि वह ‘हिंदुत्व के नये पैरोकारों’ की तरफ ध्यान नहीं देते. उन्होंने मनसे का नाम लिये बिना कहा कि पार्टी प्रयोग करके देख रही है कि उसके लिए क्या कारगर है.

उद्धव ने भाजपा पर बाल ठाकरे के जीते जी उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया, जब दोनों दल मिलकर राजनीति कर रहे थे. उन्होंने कहा, आरोप लगता है कि शिवसेना वैसी नहीं रही जैसी बालासाहेब ठाकरे के समय थी. यह सही है. बालासाहेब भोले थे. मैं भोला नहीं हूं. वह हिंदुत्व की आड़ में आपके खेल की अनदेखी करते थे. लेकिन मैं नहीं करुंगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पिता ने उनके अंदर हिंदुत्व के गुण भरे हैं.


Share

Related posts

चोरी के शक में तालिबानी सजा, लाठी-डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट

Prem Chand

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी

Prem Chand

मध्याह्न भोजन से अंडा और रागी बाहर, सरकार का निर्णय अनुचित

Prem Chand

कोरोना काल में डेढ़ करोड़ लोगों ने निकाले पीएफ़ से 31 हज़ार करोड़ रुपये

samacharprahari

CPL 2020: पोलार्ड की तूफानी पारी से नाइट राइडर्स ने दर्ज की छठी जीत

samacharprahari

संजय राउत का दावा, शाह ने कहा- सीएम बनना है तो शिवसेना का विलय करो

samacharprahari