ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

पाकिस्तानी महिला बन गई ग्राम प्रधान

Share

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक गांव की प्रधान पाकिस्तानी नागरिक साबित हुई है। बताया गया है कि 35 साल पहले महिला का गुदारू गांव में निकाह हुआ था। वह भारत में लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रही है। पाकिस्तानी नागरिक होने की शिकायत पर महिला से प्रधान पद से इस्तीफा मांग लिया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव को महिला के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
बता दें कि महिला मूल रूप से पाकिस्तान के कराची शहर की निवासी है। इसका नाम बानो बेगम है। करीब 35 साल पहले गांव के अख्तर अली से उसका निकाह हुआ था। वह अभी तक लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में रह रही है। हालांकि उसे भारत की नागरिकता अभी तक नहीं मिली है। साल 2015 में हुए पंचायत चुनाव में वह ग्राम पंचायत सदस्य चुनी गई थी। इस साल 9 जनवरी 2020 को ग्राम प्रधान शहनाज बेगम का देहांत होने के बाद सियासी समीकरण के चलते बानो बेगम को सदस्यों ने कार्यवाहक प्रधान चुन लिया था। ग्राम प्रधान बनने के बाद स्थानीय नागरिक कुवैदान खां ने 10 दिसंबर को डीपीआरओ से महिला के पाकिस्तानी होने की शिकायत की थी। पुलिस की जांच में आरोप सही पाए जाने पर बानो बेगम को प्रधान पद से इस्तीफा देना पड़ा।


Share

Related posts

चीन में 21 साल के युवक ने किया चाकू से हमला, आठ की मौत और 17 घायल

Prem Chand

हावड़ा में ‘ऑपरेशन लोटस’ हुआ बेनकाब

samacharprahari

एनआईए ने साकिब नाचन को हिरासत में लिया

samacharprahari

अदालत ने सचिन वाजे की याचिका खारिज की

Prem Chand

मनी लांड्रिंग मामले में आईएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका खारिज

Vinay

भारत में 33 लाख से अधिक बच्चे कुपोषित: सरकारी आंकड़े

samacharprahari