ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

कश्मीर सीमा पर आतंकी हमले में 5 जवान शहीद

Share

राजौरी में एलओसी के करीब आतंकियों से मुठभेड़

एक जेसीओ और 4 जवान शहीद
पुंछ, बांदीपोरा और अनंतनाग में भी एनकाउंटर

जम्मू-कश्मीर। राजौरी सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी समेत 5 जवान शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, कश्मीर के पीर पंजाल रेंज में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने आर्मी पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) और 4 जवान शहीद हो गए। कई जवान घायल हुए हैं।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सोमवार को तड़के ऑपरेशन शुरू किया था। आर्मी के सर्च ऑपरेशन के दौरान ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

बता दें कि सोमवार की शाम को पीर पंजाल रेंज और शोपियां जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। तुलरान इलाके में हुई इस मुठभेड़ को मिलाकर पिछले 24 घंटे में कश्मीर घाटी में यह चौथा एनकाउंटर है।

पुंछ में फायरिंग की घटनाएं
जम्मू-कश्मीर के ही पुंछ में भी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच सोमवार सुबह एनकाउंटर हुआ। खुफिया इनपुट मिलने पर सुरक्षाबलों ने पुंछ के सूरनकोट इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था, इसी दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच यह मुठभेड़ हुई।

बांदीपोरा में एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर
बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी की पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई है। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि डार बांदीपोरा के शाहगुंड में हाल में हुई नागरिकों की हत्या में शामिल था।

अनंतनाग में एक आतंकी ढेर, एक जवान घायल
अनंतनाग में भी सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी का मार गिराया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ।


Share

Related posts

दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग ‘अटल टनल’ देश को समर्पित

samacharprahari

घुसपैठ की कोशिश नाकाम, कैप्टन समेत 4 जवान शहीद, 3 आतंकवादी भी ढेर

Prem Chand

विधायक निवास के निर्माण में 300 करोड़ का घोटाला!

samacharprahari

कोविड-19 ने महिलाओं को बेरोजगार किया

samacharprahari

SC नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए की वैधता पर 5 दिसंबर को करेगा सुनवाई, जानें क्या है मामला

samacharprahari

एसआईआर पर अखिलेश का हमला-‘देशवासियों के ख़िलाफ़ साज़िश’, भाजपा का पलटवार-‘भय फैलाने की कोशिश’

samacharprahari