ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

रक्षा मत्री का लद्दाख दौरा टला

Share

नई दिल्ली। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लद्दाख दौरा टाल दिया गया है। शुक्रवार को उन्हें लद्दाख का दौरा करना था। अब उनके प्रस्तावित कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि रक्षा मंत्री का यह दौरा क्यों टाल दिया गया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जल्दी ही रक्षा मंत्री के लद्दाख दौरे की नई तारीख का ऐलान किया जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत चीन सीमा विवाद का जायजा लेने के लिए लद्दाख का दौरा करने वाले थे। वह पूर्वी लद्दाख में चीन से बने तनाव की स्थिति पर सुरक्षा हालात की समीक्षा भी करने वाले थे। उनके साथ में थल सेना प्रमुख एम. एम. नरवणे को भी साथ में जाना था। इससे पहले, आर्मी चीफ ने 23 -24 जून को लद्दाख का दौरा किया था। उन्होंने लद्दाख के पूर्वी इलाकों का भी जायजा लिया था।

बता दें कि 15 जून को गलवान घाटी में चीनी सेना भारतीय सेना के बीच हिंसात्मक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इस झड़प में चीनी सैनिक भी हताहत हुए थे, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई।


Share

Related posts

7-10 साल के बच्‍चों में 360% बढ़ा सेक्‍सुअल इमेजिनेशन

Prem Chand

पाकिस्तान में बम धमाके में दो सैनिकों की मौत

Prem Chand

पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में लगे भूकंप के झटके

samacharprahari

चीन ने दी भारत को धमकी, कहा- हाइड्रोजन बम से उड़ा देंगे

samacharprahari

म्यांमार में चीन ने तैनात की प्राइवेट आर्मी, गृहयुद्ध और कूटनीतिक तनाव का खतरा

Prem Chand

धूमधाम से आईपीओ लानेवाली कई दिग्गज कंपनियों ने डुबाई लुटिया

samacharprahari