ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

मुंबई तट के पास जहाज में लगी आग

Share

एक जख्मी, तीन नौसैनिक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
मुंबई। मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर अरब सागर में शनिवार को एक ऑफशोर सप्लाई जहाज, ग्रेटशिप रोहिणी में आग लग गई। इस हादसे में चालक दल का एक सदस्य घायल हो गया। वहीं, आग लगने से कम से कम तीन नौसैनिक लापता हो गए। सूचना पर इंडियन कोस्ट गार्ड के जहाज और विमान आग बुझाने के लिए तैनात किए गए हैं।
भारतीय तटरक्षक के प्रवक्ता के अनुसार, शनिवार सुबह ग्रेटशिप रोहिणी में उस समय विस्फोट हुआ, जब वह ओएनजीसी के बॉम्बे हाई एनक्यू प्लेटफॉर्म के करीब पहुंचा था। सूचना मिलने पर, आईसीजी ने एक अपतटीय गश्ती पोत समर्थ को स्थान पर भेज दिया और एक आईसीजी डोर्नियर विमान ने आपात स्थिति के हवाई मूल्यांकन के लिए उड़ान भरी। आईसीजी जहाज शनिवार दोपहर करीब 13.30 बजे आग से घिरे स्थान के आसपास के क्षेत्र में पहुंच गया, जबकि एक अन्य जहाज एमवी अल्बाट्रॉस -5 ने ग्रेटशिप रोहिणी को एनक्यूओ ओएनजीसी प्लेटफॉर्म रिग से सुरक्षित दूरी पर खींच लिया।


Share

Related posts

यूपी पेपर लीक केस में दो ‘मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Prem Chand

IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-विराट को टी-20, वनडे से आराम

samacharprahari

15 करोड़ बच्चे एवं युवा देश की औपचारिक शिक्षा व्यवस्था से बाहर

samacharprahari

रेलवे ने तत्काल, प्रीमियम तत्काल टिकटों से कमाए 500 करोड़ रुपये

samacharprahari

एल्गार परिषद मामला: हाईकोर्ट ने खारिज की नवलखा की जमानत अर्जी

samacharprahari

गुजरात में कर्ज के बोझ से 24 घंटे में तीन व्यापारियों ने लगाया मौत को गले

Prem Chand