ताज़ा खबर
OtherTop 10भारतराज्य

महाराष्ट्र में चिट फंड घोटाले में दो गिरफ्तार

Share

पुणे। महाराष्ट्र पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने कथित तौर पर करोड़ों रुपये के चिट फंड घोटाले में समृद्ध जीवन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के दो निदेशकों को गिरफ्तार किया है।
सीआईडी के एक अधिकारी ने कहा कि ​​घोटाले के चार मामलों की जांच कर आपराधिक जांच विभाग रहा है। सीआईडी ने समृद्ध जीवन फूड्स इंडिया और समृद्ध जीवन मल्टी-को-ऑपरेटिव सोसाइटी के खिलाफ जांच शुरू की है।सीआईडी ​​के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने मंगलवार को पुणे में दो फरार निदेशकों हृषिकेश कनासे और सुप्रिया कनासे को गिरफ्तार किया है।’ उन्होंने कहा, ‘‘दोनों को यहां एक अदालत में पेश किया गया और सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।’’

बता दें कि समृद्ध जीवन फूड्स इंडिया पर फर्जी योजनाओं में ऊंचे लाभा का वादा करके निवेशकों को धोखा देने का आरोप है। सीआईडी ​​के अनुसार, कुल घोटाला 3,500 करोड़ रुपये का है और कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक महेश मोतेवार और उनकी पत्नी वैशाली मोतेवार सहित 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मोतेवार, उनकी पत्नी, परिवार के कुछ अन्य सदस्यों और कंपनी के कुछ अधिकारियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

 


Share

Related posts

इकबाल मिर्ची की 500 करोड़ की संपत्ति कुर्क : ईडी

samacharprahari

रेस्तरां संचालक पर फायरिंग

samacharprahari

दिल्ली में ‘लालच की महामारी’: राहुल गांधी का तीखा हमला, बोले– जवाबदेही के बिना बर्बादी तय

samacharprahari

आखिरकार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हुए गिरफ्तार

Prem Chand

जौनपुर में बहादुर लड़की ने की शोहदे की पिटाई

Prem Chand

समाज और व्यक्तिगत अधिकारों के बीच संतुलन जरूरीः अदालत

samacharprahari