ताज़ा खबर
Politicsभारत

भारत की वैश्विक रणनीति मुश्किल में, सरकार बेखबर : राहुल गांधी

Share

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि इस समय भारत की वैश्विक रणनीति मुश्किल में है, लेकिन केंद्र सरकार बेखकर है कि उसे क्या करना है।उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ भारत की वैश्विक रणनीति मुश्किल में है। हम हर जगह शक्ति और सम्मान खो रहे हैं। भारत सरकार बेखबर है कि उसे क्या करना है।’’

कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट में जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक, ईरान ने चाबहार परियोजना से भारत को अलग कर दिया है। यह परियोजना चाबहार को अफगानिस्तान सीमा के करीब ज़हेदान तक रेल नेटवर्क से जोड़ने की है।

बता दें कि ईरान में 40 करोड़ डॉलर की चाबहार बंदरगाह के ज़रिए अफगानिस्तान को जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना में भारत को झटका लगा है। ईरान ने कहा कि वह खुद ही चाबहार को अफगानिस्तान सीमा के करीब ज़हेदान तक रेल नेटवर्क से जोड़ने की परियोजना को पूरा करेगा। उसे भारतीय मदद की जरूरत नहीं है। हालांकि, ईरान ने फिलहाल इस योजना में भारतीय रेल कंपनी इरकॉन के लिए भागीदारी के दरवाजे खुले रखे हैं।


Share

Related posts

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को दी चुनौती, कहा- बैलेट से कराएं चुनाव

samacharprahari

अब भारत सरकार पर लग रहा है दूसरे देश में लोगों को मरवाने का आरोप: अखिलेश यादव

samacharprahari

लापरवाह ‘महायुति’ सरकार पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार- न्याय प्रक्रिया का बुरा हाल!

Prem Chand

सौरव गांगुली के ट्वीट पर अटकलें तेज

samacharprahari

ईडी ने 106 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी कुर्क की

samacharprahari

कृषि मंत्री ने कहा- कर्जमाफी योजना के पक्ष में नहीं है सरकार

samacharprahari