ताज़ा खबर
OtherTop 10भारतराज्य

खडसे बोले- मैंने पार्टी से नहीं दिया है इस्तीफा

Share

भाजपा नेता के एनसीपी में जाने की थीं अटकलें 

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने पार्टी छोड़ने की अटकलों को खरिज कर दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने साफ कहा कि वह भाजपा पार्टी छोड़ कर नहीं जा रहे हैं। खडसे को भाजपा में गोपीनाथ मुंडे के बाद बड़ा ओबीसी चेहरा माना जाता है, लेकिन पुणे भूमि घोटाला और दाऊद इब्राहिम से फोन पर कथित बातचीत के मामले में उन्हें फडणवीस मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद से ही वह पार्टी में हाशिये पर हैं।

दरअसल, पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र के भाजपा नेता एकनाथ खडसे की एनसीपी में जाने की अटकलें थीं, लेकिन रविवार को उन्होंने इस पर विराम लगा दिया। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वरिष्ठ बीजेपी नेता एकनाथ खडसे पार्टी नहीं छोड़ेंगे।

बता दें कि पिछले कई साल से हाशिए पर चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्वमंत्री एकनाथ खडसे की नाराजगी कई अवसरों पर सामने आ चुकी है। लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में भी उनसे कोई सलाह मशवरा नहीं किया गया था। पार्टी ने उन्हें उम्मीदवारी भी नहीं दी थी। इसके बाद पार्टी में हाशिये पर चल रहे वरिष्ठ नेता की सहनशीलता जवाब देने लगी थी।
चर्चा थी कि वह नवरात्रि शुभारंभ के साथ यानि घटस्थापना के दिन ही राकांपा सुप्रीमो शरद पवार की मौजूदगी में एनसीपी में शामिल हो सकते हैं। अटकलें यह भी थी कि एनसीपी उन्हें अपने कोटे से मंत्री भी बना सकती है। एनसीपी के वरिष्ठ नेता व खाद्य आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने भी एकनाथ खडसे के एनसीपी में शामिल होने के संकेत दिए थे।


Share

Related posts

देशमुख पर वसूली के आरोप : जांच आयोग के सामने पेश नहीं हो रहे सिंह, जमानती वारंट जारी

samacharprahari

तेजस्वी, मदन झा समेत 6 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज

Prem Chand

केयर्न ने बढ़ाई सरकार की फजीहत

Prem Chand

फडणवीस-राउत मुलाकात से राजनीतिक पारा चढ़ा, एनसीपी अलर्ट

samacharprahari

मराठा समाज के बड़े नेता विनायक मेटे का सड़क हादसे में निधन

Girish Chandra

डीआरआई ने 19 करोड़ का सोना किया जब्त

Prem Chand