ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10भारतराज्य

किसानों को प्रदर्शन का हक, लेकिन समाधान बातचीत से ही निकलेगाः सुप्रीम कोर्ट

Share

समाचार प्रहरी, नई दिल्ली

कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ पिछले 20 दिन से दिल्ली सीमा पर जारी किसान आंदोलन का हल फिलहाल अदालत से भी निकलता नहीं दिख रहा है। किसान आंदोलन को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को भी सुनवाई, लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला। हालांकि देश की सर्वोच्च अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि मामले के निपटारे के लिए समिति का गठन किया जा सकता है। इसमें दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात रख सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि किसानों को प्रदर्शन से रोका नहीं जा सकता है, लेकिन अगर किसान आंदोलन हिंसक रूप ले लेता है, तो इसका जिम्मेदार किसे माना जाएगा। किसानों को प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन प्रदर्शन असिंहक होना चाहिए। उनके अधिकारों में कटौती नहीं की जा सकती। किसी भी समस्या का समाधान बातचीत से ही निकलेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह एक स्वतंत्र व निष्पक्ष कमिटी बनाने के बारे में विचार कर रहा है, जिसमें एक्सपर्ट होंगे, साथ ही सरकार और किसानों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जो बातचीत के जरिये रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नए कृषि कानूनों को कुछ समय के लिए रोकने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे किसानों से बातचीत संभव हो सकेगी। सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल से पूछा कि इस मामले का समाधान होने तक सरकार क्या किसानों को कानून लागू न करने का आश्वसान दे सकती है। अटॉर्नी जनरल ने इस पर कहा कि वह तुरंत इस पर कुछ नहीं कह सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही फैसला सुनाया जाएगा।


Share

Related posts

म्हाडा का घर अब सस्ता नहीं रहा, अमीरों के लिए किफायती है!

samacharprahari

मनपा के दो अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार

Girish Chandra

देश भर में निकाली जा रही है रेजांग ला अस्थि राज कलश यात्रा: वीर अहीर जवानों के बलिदान को राष्ट्र का नमन

Prem Chand

उज्जैन: महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान लगी आग

samacharprahari

कृषि मंत्री ने कहा- कर्जमाफी योजना के पक्ष में नहीं है सरकार

samacharprahari

केंद्रीय विद्यालयों में अब सांसद-जिलाधिकारी कोटे से नहीं मिलेगा एडमिशन

Prem Chand