ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10राज्य

आयुष्मान कार्ड मरीजों के साथ धोखा है: सपा

Share

 

डिजिटल न्यूज डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र में भी विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जुबानी बाण छोड़े जा रहे हैं। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने आयुष्मान योजना को मरीजों के साथ धोखा करार दिया है।

बता दें कि सपा विधायक कमाल अख्तर ने प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार ने इस बार बजट बढ़ा दिया है, लेकिन पिछले साल का 68 फीसदी पैसा ही अब तक खर्च कर पाई है। इस बजट के खर्च होने के बाद भी रोजाना पढ़ने को मिलता है कि सिविल अस्पतालों में मरीजों को दवाई नहीं मिल रही है।

सपा विधायक ने कहा कि आयुष्मान कार्ड मरीजों के लिए धोखा है, क्योंकि कई बीमारियां आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत नहीं आती है, जिसके चलते हॉस्पिटल वाले मरीजों को आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत इलाज करने से मना कर देते हैं। मरीज दर-दर की ठोकर खाता है।

विधानसभा सत्र के दौरान सपा विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि जिन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से इलाज हो रहा है, उन अस्पतालों की हालत खराब है। आयुष्मान से इलाज होने का पैसा अस्पतालों में देर से पहुंच रहा है, जिससे कोई भी अस्पताल आयुष्मान कार्ड से इलाज करने को तैयार नहीं है।


Share

Related posts

7 हजार पदों पर 12 लाख आवेदन, यूपी में बेरोजगारी का महा इम्तिहान

samacharprahari

कोर्ट के आदेश के खिलाफ एफआरएल ने की अपील

Girish Chandra

नोटबुक के पन्नों में 400000 डॉलर, दुबई जा रही 3 छात्राओं की कलाकारी देखकर चौंक गए कस्टम अफसर

samacharprahari

शिल्पा के बंगले पर पहुंची पुलिस, कुंद्रा की हिरासत बढ़ी

samacharprahari

जालसाजी के आरोप में यूपी के ‘एमएलसी’ को सात साल की जेल

Prem Chand

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, देश कोरोना की लड़ाई में ‘आत्मनिर्भर’ है

samacharprahari