ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10दुनिया

अफगानिस्तान में कार बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत

Share

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को कार बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान के गृह मंत्री तारिक एरियन ने बताया कि हमले में सांसद खान मोहम्मद वारदाक समेत 15 से अधिक अन्य लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि हताहतों में बच्चे, महिलाएं एवं बुजुर्ग शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
यह हमला उस समय हुआ, जब सांसद का काफिला काबुल के खोशल खान इलाके में एक चौराहे से गुजर रहा था। इस विस्फोट के कारण आप-पास खड़े असैन्य वाहनों में आग लग गई और निकटवर्ती इमारतें एवं दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। अभी किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। काबुल में पिछले कुछ महीनों में हुए हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह ने ली है।
नाटो और प्रांतीय अधिकारियों के अनुसार, आईएस ने अफगानिस्तान में एक बड़े अमेरिकी सैन्य अड्डे पर रॉकेट से शनिवार को किए गए हमले की भी जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था। उल्लेखनीय है कि दो दशक से जारी युद्ध की समाप्ति के लिए कतर में अफगान सरकार और चरमपंथी तालिबान के वार्ताकारों के बीच जारी वार्ता के बावजूद हाल के महीनों में अफगानिस्तान में हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं।


Share

Related posts

उदारीकरण से मनरेगा तक के लिए किए जाएंगे याद मनमोहन सिंह

samacharprahari

‘असली शिवसेना’ पर कानूनी घमासान, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा महाराष्ट्र स्पीकर के मूल रिकॉर्ड

Prem Chand

लाड़ली बहन योजना: चुनाव आयोग ने जनवरी की अग्रिम किस्त पर लगाई रोक

samacharprahari

कोरोना में प्लाज्मा थेरेपी खास कारगर नहीं है: आईसीएमआर

samacharprahari

राज्य की राजनीति में फिर सक्रिय होंगे नितिन गडकरी

Prem Chand

तालिबान ने कहा-हम इस्लामी कानून के मुताबिक देश चलाएंगे

samacharprahari