Samachar Prahari
बिज़नेस

अनएकेडमी ने प्रेपलैडर का किया अधिग्रहण

Share

मुंबई। भारत के सबसे बड़े लर्निंग प्‍लेटफॉर्म, अनएकेडमी ने पोस्‍टग्रैजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्‍जाम की तैयारी के प्रमुख प्‍लेटफॉर्म प्रेपलैडर का 50 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण कर लिया। अनएकेडमी के सह-संस्‍थापक और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, गौरव मुंजाल ने बताया कि इस अधिग्रहण से नीट पीजी और एफएमजीई जैसी मेडिकल एंट्रेंस एग्‍जाम श्रेणियों में अनएकेडमी की मौजूदगी और अधिक मजबूत होगी। अधिग्रहण-विलय के जरिए आगे बढ़ाने की अपनी रणनीति के अनुरूप अनएकेडमी ने हाल ही में क्रेट्रिक्‍स का भी अधिग्रहण किया था। इसके अलावा कोडचेफ का संरक्षक बना था। बता दें कि वर्ष 2016 में प्रेपलैडर की शुरुआत हुई थी। मेडिकल परीक्षाओं में विशेषज्ञता प्राप्‍त होने के साथ ही कंपनी नीट पीजी, एम्‍स पीजी, नीट एसएस व एफएमजीई जैसी परीक्षाओं के लिए शैक्षणिक सेवाएं एवं तैयारी हेतु सामग्री उपलब्‍ध कराती है। दीपांशु गोयल, विटुल गोयल और साहिल गोयल कंपनी के सर्वेसर्वा हैं। प्रेपलैडर के साथ 85,000 से अधिक एक्टिव सब्‍सक्राइबर्स जुड़ चुके हैं।


Share

Related posts

एनारॉक रिपोर्ट Q2 2026: नीतिगत दरें स्थिर, फिर भी किफायती घरों का संकट बढ़ा; बिक्री 6% घटी

samacharprahari

रिलायंस जियो का बिजनेस प्लान लॉन्च

Prem Chand

एयर इंडिया के कर्मियों को बिना वेतन अनिवार्य अवकाश पर भेजा जाएगा

samacharprahari

Leave a Comment