ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनिया

कंबोडियाः सेना के हथियार डिपो में विस्फोट, 20 सैनिकों की मौत

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, कंबोडिया। कंबोडिया में सेना के एक हथियार डिपो में विस्फोट की घटना में बीस सैनिकों की मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक संदेश में प्रधानमंत्री हुन मानेत ने कहा है कि वो शनिवार दोपहर हुई इस घटना से सदमे में हैं।
प्रधानमंत्री के मुताबिक़, इस विस्फोट में कई सैनिक घायल भी हुए हैं। ये धमाका दक्षिणी कंबोडिया के कैंपोंग स्पेऊ प्रांत के एक सैन्य ठिकाने पर हुआ है। ये धमाका कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
प्रधानमंत्री ने मारे गए सैनिकों के परिजनों के लिए मुआवज़े की घोषणा की है और उनकी सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि करने के आदेश दिए हैं।


Share

Related posts

पुलिस को ‘खुली छूट’ खराब कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार : अखिलेश यादव

samacharprahari

देश में अधिकारों और न्याय के लिए लड़ना देशद्रोह बनता जा रहा है: उद्धव

samacharprahari

…और चीन का आसमान पीला पड़ गया

samacharprahari

महाराष्ट्र के पालघर जिले में भूकंप का झटका

samacharprahari

I & B ने 4 पाकिस्तानी चैनल समेत 22 यू-ट्यूब चैनल्स को किया बैन

Prem Chand

इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी का खुलासा, कारोबारी गिरफ्तार

Vinay