ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरराज्य

उगाही केस में अनिल देशमुख को झटका, बेल अर्जी खारिज

Share

मुंबई। मुंबई की एक विशेष अदालत ने कथित भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की जमानत अर्जी शुक्रवार को खारिज कर दी। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को 4 अक्टूबर को ईडी की ओर से दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत जमानत दी थी। इसके बाद देशमुख (71) ने सीबीआई के केस में जमानत मांगी थी।

एनसीपी के सीनियर नेता को पिछले साल 2 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। वह तब से न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें पिछले सप्ताह एंजियोग्राफी के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि मार्च 2021 में मुंबई पुलिस के तत्कालीन कमिश्नर परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को मुंबई में रेस्तरां और बार से हर महाने 100 करोड़ रुपये उगाही करने को कहा था।


Share

Related posts

भारत का सपना चूर, छठी बार कंगारू बना चैंपियन

samacharprahari

ये जो खबरें हैं ना…. 11वीं किश्त

samacharprahari

Twitter को 43 अरब डॉलर में खरीदेंगे Elon Musk

Prem Chand

उत्तर प्रदेश में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है : अखिलेश

samacharprahari

मराठा आरक्षण मामले में केंद्र की रिव्यू याचिका खारिज

samacharprahari

एनआईए ने साकिब नाचन को हिरासत में लिया

samacharprahari