ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10टेकताज़ा खबरभारतराज्य

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता से साइबर ठगी

Share

कंपनी के खाते से निकाले 10 लाख रुपये, वाट्सऐप फोटो के झांसे में फांसा

कोलकाता। भाजपा सांसद राजू बिस्ता से साइबर धोखाधड़ी का मामला समाने आया है। सांसद का नाम लेकर साइबर ठगों ने उनकी कंपनी सूर्या रोशनी लिमिटेड के खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए।
सूर्या कंपनी के सीजीएम ने बताया कि उनके पास किसी अनजान नंबर से वाट्सऐप मैसेज आया और पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया था। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। राजू बिस्ता पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग सीट से सांसद हैं। इसके अलावा वह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।

फोटो के झांसे में फंस गए
कंपनी के सीजीएम ने बताया कि उनके पास जिस नंबर से वाट्सऐप मैसेज आया और पैसे मांगे गए थे, उस नंबर के वाट्सऐप अकांउट पर राजू बिस्ता की फोटो लगाई गई थी। ऐसे में उन्हें लगा कि पैसे राजू बिस्ता ही मांग रहे हैं और उन्होंने 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। एक ऐसा ही कॉल बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर को भी आया था। उसमें सांसद के पीए के नाम पर पैसों क मांग की गई थी।


Share

Related posts

महंगाई से लेकर अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर कई चुनौतियां

samacharprahari

बीजेपी ने 89 मौजूदा विधायकों पर जताया भरोसा

Prem Chand

अयोध्या में भूमि पूजन अगस्त में होगा

samacharprahari

सपा के प्रदर्शन और महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत के विरोध से हुआ शुरू यूपी विधानसभा सत्र

samacharprahari

यूपी वालों ने नहीं भरा 5000 करोड़ का ट्रैफिक फाइन, 3 लाख गाड़ियां रडार पर, 60 हजार DL होंगे सस्पेंड

samacharprahari

कबाड़ में बदले जाएंगे 15 साल पुराने सरकारी वाहन

samacharprahari