ताज़ा खबर
Other

मजदूर संघ के हमले में 19 पुलिसकर्मी घायल, 27 गिरफ्तार

Share

पालघर, 8 मई 2022 । महाराष्ट्र के पालघर में मजदूर संघ के 100 से अधिक सदस्यों ने एक इस्पात कंपनी के कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिसे नियंत्रित करने की कोशिश में 19 पुलिसकर्मी घायल हो गए और उनके 12 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले के बोईसर कस्बे में एक औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी परिसर में शनिवार को हुई इस घटना के सिलसिले में पुलिस अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पालघर पुलिस के प्रवक्ता सचिन नवादकर ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है। उनके मुताबिक, कंपनी में मजदूर संघ से संबंधित एक मुद्दा लंबे समय से विचाराधीन है। नवादकर के अनुसार, शनिवार को मजदूर संघ के कई सदस्य कंपनी परिसर में घुसे और कथित तौर पर कुछ कर्मचारियों व अधिकारियों को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने परिसर में तोड़फोड़ भी की। नवादकर के मुताबिक, पुलिस ने अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा और आपराधिक साजिश समेत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Share

Related posts

उत्तर प्रदेश की जेलों में सबसे ज्यादा विचाराधीन कैदी

Prem Chand

बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत, WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उथल-पुथल

Prem Chand

पुलिस विभाग में तबादले की खुफिया रिपोर्ट खारिज

samacharprahari

दलाल स्ट्रीट पर दबाव: 15 महीनों में सेंसेक्स 15% टूटा, FII की रिकॉर्ड निकासी से 44 लाख करोड़ की गिरावट

samacharprahari

परब को ईडी का समन, राजनीति गरमाई

samacharprahari

अवमानना केस: SC ने सुरक्षित रखा फैसला, प्रशांत भूषण को 24 तक माफी मांगने का वक्त

samacharprahari