ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

राज ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट

Share

13 साल पुराने मामले ने बढ़ाई मुश्किल

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे के खिलाफ मराठवाड़ा के बीड जिले में गैर जमानती वॉरंट जारी किया गया है। परली कोर्ट ने लगातार कई तारीखों पर अदालत में गैरहाजिर रहने की वजह से उनके खिलाफ नॉन बेलेबल वॉरंट जारी किया है।

मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 143 (गैरकानूनी सभा), धारा 427 (नुकसान पहुंचाना) और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

बता दें कि यह मामला 13 साल पुराना है। रेलवे में परप्रांतीय युवाओं की भर्ती मामले को लेकर साल 2008 में मनसे कार्यकर्ताओं ने राज्य परिवहन महामंडल (एसटी) की बसों पर पथराव किया था। इस मामले की सुनवाई अदालत में जारी है।

बीड के अंबाजोगाई में मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ एसटी बस में तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद से राज ठाकरे कभी भी अदालत की सुनवाई के दौरान हाजिर नहीं हुए।

एक बार वह राज्य में सूखे के हालात का जायजा लेने के लिए अंबाजोगाई गए थे। उस दौरान उन्होंने अदालत में हाजिर होकर दंड भी भरा था। इसके बाद अदालत ने उन्हें जमानत दी थी।


Share

Related posts

कई घंटे तक बिजली गुल होने के बाद फिर रोशन हुई मायानगरी मुंबई

samacharprahari

चीफ जस्टिस की मां से करोड़ों की ठगी, आरोपी अरेस्ट

samacharprahari

ED की बड़ी कार्रवाई: अवैध सट्टेबाज़ी केस में 7.93 करोड़ की संपत्ति कुर्क, कई सेलिब्रिटी घेरे में

Prem Chand

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिपल्व देब ने पद से दिया इस्तीफा

Prem Chand

महाराष्ट्र के ठाणे में धारदार हथियार लेकर घूम रहे महिला समेत 5 गिरफ्तार

Prem Chand

बोर्ड ने बीपीसीएल में हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव किया मंजूर

Prem Chand